बॉलीवुड

जब अनुष्का के बालों में उलझ गई थी विराट की ऊंगलियां, कुछ ऐसे हुई थी प्यार की शुरुआत

11 दिसंबर 2017 को जब अचानक से इटली से उड़ती उड़ती खबरें आईं कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड की फिल्लौरी गर्ल अनुष्का से शादी कर ली है तो सब हैरान रह गए। दोनों की शादी की खबरों को अफवाह बताया गया और लोगों को लगा किसी ने मजाक किया है, लेकिन जब शादी की तस्वीरें सामने आई तो लोगों के वाकई होश उड़ गए। 29 साल की अनुष्का तो अपने करियर में ऊंचाई की तरफ जा रही थीं वह दुल्हन बनें खड़ी थीं औऱ उनका हाथ थामे खड़े थे भारत के क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। आइये डालते हैं इनकी लव स्टोरी पर एक नजर।

शैंपू से शुरु हुआ प्यार

इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी काफी रोचक हैं। दो अलग अलग सितारे बिल्कुल ही अलग फिल्ड के, लेकिन इतिहास रहा है कि बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ हमेशा से कुछ खास कनेक्शन रहा है। गौरतलब है कि अनुष्का ना क्रिकेट देखने किसी स्टेडियम पहुंची थी और ना ही विराट किसी फिल्म की शूटिंग देखने। इनकी मुलाकात होती तो भी कैसे। इन्हें एक किया शैंपू के एक एड नें। एक एड के लिए पहली बार दोनों को साथ लिया गया। डॉयरेक्टर सिर्फ अपने ब्रांड को और फेमस बनाने के लिए दो बड़े सितारे साथ लाए थे, लेकिन उन्हें भी पता नहीं था कि यहां तो पहली नजर वाला प्यार हो चुका था।

विराट अनुष्का के प्यार की शुरुआत

विराट और अनुष्का एक दूसरे की आंखों में देखते ही रह गए। शूट खत्म हो गया,पैक अप हुआ, लेकिन इनकी लव स्टोरी तो अभी शुरु हुई थी। विराट ने खुद यह बात मानी थी कि जब वह अनुष्का को पहली बार सामने देखे तो देखते ही रह गए। उन्होंने कहा था कि अनुष्का को देखना स्क्रीन पर देखना अलग सपने जैसा था। अक्टूबर के महीने के साथ साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगे। दोनों के बीच कुछ कुछ हो रहा है इस बात की पुष्टि तब हुई जब अनुष्का की फिल्म बॉम्बे वेलवेट और पीके की शूटिंग विराट सेट पर पहुंचने लगे।

अनुष्का को दी फ्लाइंग किस

विराट फिल्मी सेट पर पहुंचने लगें तो अनुष्का का दिल भी कहा मानने वाला था। विराट और अनुष्का दोनों इंडिया सुपरलीग में साथ देखे गए। श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलते समय अनुष्का विराट का उत्साह बढ़ाने पहुंची थी। विराट अनुष्का को देखकर दुनियां जहां भूल गए और बैट से फ्लाइंग किस दे दिया। यहां तक की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर माइकल स्लेटर ने अनुष्का को विराट की पत्नी समझ लिया था।

हालांकि इनके प्यार में कड़वाहट का दौर भी आया। विराट की पर्फॉर्मेंस बिगड़ने लगी। अक्सर अनुषका विराट का मैच देखने पहुंचती और विराट जल्दी आउट हो जाते। अनुष्का को विराट की खराब पर्फॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया जाने लगा। इसी बीच दोनों की ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। लोगों को लगा कि हर हाई रेटेड कपल की तरह इनकी लव स्टोरी भी बस यहीं तक सीमित थी।

ब्रेकअप की आने लगीं खबरें

विराट काफी दिन तक सबकुछ बर्दाश्त करते रहे, लेकिन एक दिन उन्होंने तय कर लिया कि वह ट्रोलर्स को मुंह तड़ जवाब देंगे। विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा कि आपकी बहन, पत्नी मां या गर्लफ्रेंड को लेकर कोई ऐसी बातें कहेगा तो आपको कैसा लगेगा….इसके साथ ही लोगों को यकीन हो गया कि दोनों के बीच ब्रेकअप जैसा कुछ नही है औऱ उन्होंने बस कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। इसके बाद युवराज और हेजल की शादी में दोनों साथ नाचते नजर आए।

इटली में रचा ली थी शादी

इसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ता रहा। जाहिर और सागरिका की सगाई में भी यह कपल हर वक्त साथ नजर आया। कोई भी इवेंट होता , शादी होती या फंक्शन विराट अनुष्का हाथ में हाथ डाले नजर आते। जब मान्यवर के एड के लिए विराट और अनुष्का शादी की बातें करते नजर आए तो लगा ही नहीं कि दोनों शादी के कपड़ों की एड कर रहे हैं।

इसी बीच खबर आई की इटली में विराट और अनुष्का ने शादी कर ली। इनकी शादी की खबर सबसे पहले आदित्य चोपड़ा को थी जिन्होंने खुद रानी से गुपचुप शादी इटली में ही रचाई थी। दोनों का शादी की खबरें आग की तरह फैल गई। इसके बाद दोनों ने शानदार रिसेप्शन कर सबको इनवाइट किया। इस फंक्शन में पीएम मोदी भी पहुंचे. 11 को दोनों की शादी को एक साल जाएंगे और अनुष्का अपनी वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट करने ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button