स्वास्थ्य

चेहरे पर गजब की रौनक लाने के लिए घरेलू नुस्खें अपनाती हैं अभिनेत्रियां, जाने ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती का भी सबको दीवाना बना देती हैं। करीना, दीपिका, आलिया और ना जाने कितनी ही हीरोइन हैं जिनकी खूबसूरती देख लग दंग रह जाते हैं। कपिल शर्मा जैसे कॉमेडियन किंग भी इनसे मजाक मजाक में पूछ लेते हैं कि आखिरी कौन से साबुन का इस्तेमाल करती हैं जो ये इतनी खूबसूरत लगती हैं। हालांकि ये सवाल तो हर किसी के मन में उठता है कि ये एक्ट्रेसेज ऐसा कौन सा ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करती हैं जिससे इनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आपको बता दें कि सिर्फ मंहगे प्रोडक्ट से ही नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों से ये एक्ट्रेसेज खुद को सुंदर बनाती हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की बेबो तो इंडस्ट्री मे दूध से भी ज्यादा गोरी मानी जाती हैं। उनकी ही जैसी सॉफ्ट और गोरी त्वचा उनके बेटे तैमूर ने पाई है। करीना भी अपनी स्किन का बहु ख्याल रखता है। इसके लिए करीना मक्खन या बादाम के तेल में दही मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। ऐसा करने से उनके चेहरे पर गजब का निखार आता है। अपने बालों के लिए करना हफ्ते में 2-3 बार बादाम का तेल लगाती हैं जिससे उनके बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।

दीपिका

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका के चेहरे पर जो नूर है उसके सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि लाखों करोड़ो दीवाने हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अपने घनें बालों को और खूबसूरत बनाए रखने के लिए दीपिका नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही अपने चेहरे की टैनिंग साफ करने के लिए वह दिन भर ढेर सारा पानी पीती हैं। पानी पीने से चेहरा डीहाइड्रेटेड रहता है और चेहरे पर रौनक रहती हैं। दीपिका खाना भी प्रॉपर तरीके से खाती हैं और साउथ इंडिय़न डिशेज तो उनकी फेवरेट है।

आलिया भट्ट

राजी गर्ल आलिया के क्यूट डिंपल पर तो लड़के फिदा हैं और लड़कियों को वैसी ही ग्लोइंगि स्किन चाहिए। आलिया अपने दिन की शुरुआत हर्बल फेस पैक से करती हैं। इसके लिए वो चेहरे पर पपीते और संतरे के पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट बनाती हैं और लगाती हैं। इसके बाद वह कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीती हैं जिससे उनका चेहरा जबरस्त ग्लो करता है। आलिया जब इंडस्ट्री में आई थी तो भी उनका वजन थोड़ा ज्यादा था, लेकिन अब एक्सरसाइज करके उन्होंने खुद को और भी टोन्ड बना लिया है।

जान्हवी कपूर

धड़क गर्ल जानह्वी अपनी पहली ही फिल्म से चर्चा में छाई हुई हैं। जानह्वी में अपनी मां श्री देवी की काफी झलक आती है। उनकी भी अपनी मां की तरह ही मासूम सा खूबसूरत चेहरा है। जान्हवी अपने मां के काफी करीब थीं इसलिए वह उनके बताएं रास्तों पर ही चलती हैं। यहां तक की वह केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह श्रीदेवी के बताए होममेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वह किसी भी अच्छे रसीले फ्रूट का स्क्रब बनाती हैं और चंदन मिक्स कर उसे अपने चेहरे पर लगाती हैं। साथ ही अपने बालो को लंबे और मजबूत बनाए रखने के लिए वह अंडा, बीयर और मेथी का इस्तेमाल करती हैं। उनकी चेहरे पर इस फेसपैक का असर साफ दिखता है। (और पढ़ें – चेहरे पर चमक कैसे लाएं)

यह भी पढ़ें

Back to top button