अध्यात्म

Basant Panchmi: अपनी राशि अनुसार मां सरस्वती को भेट करें कलम, विद्या धन में होगी बढ़ोत्तरी

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: बसंत पंचमी हिंदुओं का एक त्यौहार हैं जिसमें मां सरस्वती यानि की विद्या की देवी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। मां सरस्वती के जन्म को लेकर एक कथा प्रचलित है और वो है कि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना कर ली तब उनको बाद अपनी रचना में किसी प्रकार की कमी लगी। जिसके बाद उन्होंने मां सरस्वती की रचना की।

बता दें सरस्वती माता को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी अर्चना करने से कोई व्यक्ति अज्ञानी नहीं रह सकता है। आज के दिन माता की पूजा-अर्चना करना अत्यंत लाभकारी होता है। यदि आपको भी पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं और मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिनको करने से आपके ऊपर मां सरस्वती की असीम कृपा बनेगी।

बसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार अलग-अलग रंग की कलम मां सरस्वती को चढ़ाने से विद्या की अधिक प्राप्ति होती है. तो आप भी जान लीजिए अपनी राशि के अनुसार किस रंग को मां सरस्वती के चरणों में चढ़ाना है जिसे आपको विद्या की प्राप्ति होगी।

मेष राशि

इस राशि के लोग काफी चंचल स्वभाव के होते हैं, जिसके चलते इनका मन एकाग्रचित होकर एक जगह पर ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रह पाता है। मन को एकाग्र करने के लिए सरस्वती माता को लाल रंग की कलम अर्पित करना लाभदायी होगा, जो मन को एकाग्र रखेगा।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग मेहनती होते हैं लेकिन औरों के मुकाबले उनको चीज़ों को समझने और लंबे समय तक याद रख पाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में मां सरस्वती को हरे रंग की कलम अर्पित करना लाभदायी होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लोग काफी खुराफाती होती हैं, हालांकि इनका दिमाग बहुत अच्छा होता है लेकिन पढ़ाई में नहीं लग पाता। बार-बार अपने लिए गए फैसलों को बदलते हैं। ऐसे में इस राशि को लोगों को सरस्वती मां को सफ़ेद रंग का कलम अर्पित करना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों की बुद्धि काफी अच्छी होती है लेकिन पढ़ाई के शुरूआती दिनों में ही उनको शिक्षा की सही दिशा नहीं मिल पाती जिस वजह से इनको आगे कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को मां को लाल रंग की कलम अर्पित करनी चाहिए।

सिंह राशि

इस राशि के लोग बुद्धिमान तो होते हैं लेकिन इन पर घर और परिवार की जिम्मेदारियां इस कदर पड़ जाती हैं कि ये पढाई पर ध्यान नहीं दे पाते और इस क्षेत्र में पिछड़ जाते हैं। ऐसे में इन राशि जातकों को अपनी शिक्षा और विद्या को बेहतर करने के लिए मां को पीले रंग की कलम अर्पित करनी चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के पास शुरू से ही विद्या और बुद्धि का अपार खजाना होता है। जिसको लेकर इनको खुद पर काफी गर्व होता है, लेकिन कहते हैं ना कि कभी-कभी अतिविश्वास इसका नुकसान कर देता है। बता दें कि इसको नियंत्रित करने के लिए मां सरस्वती को नीले रंग की कलम चढ़ाना लाभदायी होगा।

तुला राशि

इस राशी के लोगों के पास दिमाग की तो कमी नहीं होती है, लेकिन ये दिखावे और ग्लैमर के चक्कर में जल्दी फंस जाते हैं जिसके चलते पढ़ाई से इनका मन हट जाता है। जिसके चलते इनका करियर नष्ट भी हो सकता हैं। बता दें कि इस राशि के जातकों को मां सरस्वती को काले रंग या नीले रंग की कलम अर्पित करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग करियर में कुछ बेहतर नहीं कर पाते हैं। क्योंकि ये सोचते कुछ और हैं और होता कुछ औऱ है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये लोग एक डिसीजन नहीं ले पाते हैं। इसलिए बेहतर है कि इस राशि के लोगों को मां सरस्वती को पीले रंग की कलम अर्पित करना बेहतर होता है।

धनु राशि

इस राशि के लोगों  में जब ये शिक्षा पा रहे होते हैं  उस दौरान इनको जीवन के प्रारंभिक दौर की समस्याओं के कारण इस राशी के जातकों को मनचाही शिक्षा नहीं मिल पाती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मां सरस्वती के चरणों में लाल रंग की कलम चढ़ानी चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के लोग हमेशा अपनी शिक्षा को लेकर सही फैसला करते हैं जिसके चलते ये अपने करियर में सफल भी होते हैं, मगर ये एक साथ कई कामों में अपना हाथ डाल देते हैं और इनकी यही आदत इनके बने काम बिगाड़ देती है। ऐसे में इन्हें मां सरस्वती के चरणों में सफेद रंग की कलम चढ़ानी चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों की बुद्धि काफी तेज होती है, लेकिन ये अपने करियर को लेकर इतने सीरियस नहीं होते हैं, जिस वजह से ये जीवन में सफलता की उन ऊचाइयों पर नहीं पहुंच पाते हैं जहां उनको पहुंचना चाहिए था। इस राशि के जातकों को माता के चरणों में हरे रंग की कलम अर्पित करनी चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के लोगों का मन हमेशा दूसरों के कामों में और बात जानने में लगा रहता है तो यदि आप शांति से अपने ही कार्यों में दिमाग लगाएंगे तो वो आपके लिए फलदायी होगा। बता दें कि माता के चरणों में सफेद रंग का कलम अर्पित करना लाभदायी होगा।

Back to top button