दिलचस्प

जब एक “स्त्री” से घबराने लगा था दक्षिण भारत, दरवाजा खोलते ही ले लेती थी जान, अब खुलेगा राज

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्में हमेशा से ही दर्शकों का ध्यान खींचती आई हैं। पिछले साल भी ऐसी ही एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बनी थी स्त्री जिसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति खुराना जैसे कलाकारों ने काम किया था। फिल्म में हॉरर के साथ साथ रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त डोज था। इसके चलते ये साल की बेस्ट फिल्म बनी थी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ कल्पना पर बनाई हुई कहानी नहीं थी बल्कि सच्ची घटना पर आधारित थी। इस फिल्म के कई राज थे जो पहली फिल्म में उलझे रह गए और अब इसका जवाब जल्द मिलने वाला है।

अगले पार्ट में सामने आएगी स्त्री की कहानी

बता दें कि फिल्म में एक स्त्री रहती है जो रात में घूमती है और जिस घर के आगे लिखा रहता है स्त्री कल आना वहां वो नहीं जाती है। वहीं जिस घर पर ऐसा नहीं लिखा रहता है वहां पर वह चली जाती  है और किसी ना किसी पुरुष को उठा ले जाती है। इस फिल्म में स्त्री की कहानी बताई गई रहती है कि वह एक वैश्या रहती है, लेकिन उस कहानी को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया था कि असल में उसके साथ क्या होता है। साथ ही श्रद्धा की चोटी का राज भी इस कहानी में काफी उलझाए रखता है। आपको बता दें कि ये राज अब अगले ही भाग नहीं बल्कि उसके भी अगले भाग में खुलेगा।

इसका मतलब है कि स्त्री सिर्फ दो पार्ट में नहीं बल्कि तीन पार्ट में आएगी। राज और डीके की जोड़ी एक बार फिर स्त्री को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। फिल्म की कहानी तैयार है और इसे ट्रायोलॉजी के तौर पर रखा गया है। फिल्म के हीरो राजकुमार ही होंगे और हीरोइन श्रद्धा और . कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर खत्म हुई थी। इसकी कहानी की एन्डिंग काफी दिलचस्प दिखाई गई थी जिसे देखने के बाद दर्शक सवाल करते हुए बाहर निकले थे। श्रद्धा कपूर के साथ कुछ सरप्राइज करने की भी बात चल रही है।

सच्ची घटना पर आधारित है स्त्री

फिल्म डॉयरेक्टर दिनेश विजन ने कहा था कि फिल्म स्त्री के आखिरी दो सीन से फिल्म की अगली कड़ी बनती दिखाई देती है। फिल्म देखकर ही आपको पता चलने लगा कि फिल्म की एन्डिंग जानबूझकर ऐसी रखी गई थी। इस फिल्म में कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए गए थे जो अब दिए जाएंगे औऱ फिल्म की पूरी कास्ट यही रहेगी। खबर है कि स्त्री इस साल के अंत तक आ सकती है। गौरतलब है कि बहुत दिनों बाद हॉरर कॉमेडी के साथ ऐसी पिक्चर सामने आई थी जिसने दर्शकों को जीभर कर डराया भी औऱ हंसाया भी। इससे पहले हॉरर की कई फिल्में आई थीं, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्ल़ॉप साबित हुई थीं।

स्त्री की कहानी महज एक कोरी कल्पना नही है बल्कि दक्षिण भारत में ऐसी घटनाएं हुई थी। 1990 के आसपास कर्नाटक और आंध्र प्रधेश में एसी घटनाएं देखने को मिली थी। कहा जाता था कि एक औरत दरवाजा खटखटाती है और जो उसे खोलता है उसे मार देती थी। इसके बाद से लोग घरों का बाहर नाले बाल यानी स्त्री कल आना लिखने लगे थे। माना जाता था कि ऐसा करने से उनकी जान बच जाती थी।  अब देखना होगा की आने वालो दो पार्ट की कहानी दर्शकों को फिर से कितना डराती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button