बॉलीवुड

इस बार रणवीर ने पहन ली रिकॉर्ड तोड़ ड्रेस, फैंस ने कहा- लगता था शादी के बाद सुधर जाओगे लेकिन..

रणवीर सिंह हर तरह से चर्चा में बने रहना पसंद करते हैं। चाहे उनकी फिल्म हो या फिर उनकी पत्नी दीपिका को लेकर उनका प्यार जताना हो। इसके अलावा एक औऱ चीज है जिसके लिए रणवीर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और वह है उनका अजीबोगरीब पहनावा। ऐसे बहुत ही कम मौके होते हैं जब रणवीर किसी सामान्य पहनावे में दिख जाएं। हाल ही में रणवीर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके अजीब कपड़ों ने सबका ध्यान खींच लिया है। सिर्फ रणवीर का कपड़ा देखकर ही नहीं बल्कि फैंस के कमेंट पढ़कर भी आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।

एनिमल प्रिंट में नजर आए रणवीर

हाल ही में रणवीर ने उमंग 2019 अवॉर्डस में ऐसे कपड़े पहने थे जिससे सबकी नजर उन पर ही चली गई। ऐस तस्वीर सामने आई जिसमें अक्षय, अजय देवगन , रोहित शेट्टी औऱ रणवीर सिंह खड़े थे। ये टीम सिंबा फिल्म में साथ में थी। अब खबर है कि रोहित अक्षय के साथ सूर्यवंशी बनाने वाले हैं। इसी के दौरान चारों एक साथ नजर आए। जहां सब सूट पहने सामान्य से दिख रहे  वहीं रणवीर ने टाइगर प्रिंट की ड्रेस पहनी थी।

रणवीर ने टाइगर प्रिंट के साथ मैचिंग ग़गल भी पहना था और गोल्डन शूज भी पहने थे। ऐसा नही है कि एनिमल प्रिंट खराब लगता है पर अक्सर हीरोइनें इस तरह की ड्रेस पहनती हैं और शायद ही किसी हीरो ने इस तरह के कपड़े पहने होंगे। यहां पर भी रणवीर का जोश किसी से कम नही था। रणवीर के इस लुक को निताशा गौरव ने स्टाइल किया था। वहीं वोरेन मारवाह ने उनक ड्रेस को डिजाइन किया था।

शादी के बाद भी नहीं सुधरे

जब साधारण सी तस्वीर पर इतने कमेंट आते हैं तो फिर रणवीर के ऐसे कपड़ों पर टिप्पणी की कहां कमी होने वाली थी।  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि दीपिका से ही कुछ टिप्स ले लो। वहीं एक ने तो कह दिया कि सोचा था शादी के बाद सुधर जाओगे, लेकिन अब भी नहीं सुधरे। वहीं उनकी एनिमल प्रिंट वाली ड्रेस देखकर यूजर ने लिखा कि वन विभाग वाले आपका पता मांग रहे हैं।

अब ये तो बताने की भी बात नहीं रह गई है कि रणवीर ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। रणवीर हमेशा से ही अपने कपड़ो से लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं। रणवीर का अंदाज इतना निराला है कि सिर्फ ऐसे कपड़े ही नहीं बल्कि महिलाओं के कपड़े भी नहीं छोड़ते हैं। एक बार तो वह अवॉर्ड लेने भी लड़कियों की स्कर्ट पहनकर पहुंचे थे।

पुलिसवालों की गोद में बैठ गए थे रणवीर

जोश-जोश में मुंबई पुलिस के साथ ऐसी हरकत कर गए रणवीर, फैंस ने कहा- तुम नकली हो

रणवीर ने हाल ही में उमंग कार्यक्रम में पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ा था और उनकी गोद में बैठ गए थे। उनकी ये तस्वीर भी .यूजर्स को पसंद नहीं आई थी। लोगों ने कहा था कि रणवीर ऐसे पुलिस वालों की इज्जत करते हैं। वहीं एक ने लिखा था कि रणवीर को शर्म आनी चाहिए, वह नकली पुलिसवाले हैं और असली पुलिस वालों के साथ ऐसी हरकतें करते हैं। रणवीर इन दिनों गली ब्वॉय के प्रमोशन मे बिजी है। गली ब्वॉय में रणवीर के साथ आलिया भी हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button