राशिफल

Rashifal 1 February 2019: आज बन रहा है कालसर्प योग, नागदेवता इन 2 राशियों पर होंगे मेहरबान

आज फरवरी के पहले दिन दो राशियों पर कालसर्प योग बन रहा है इन राशियों पर आज नागदेवता मेहरबान होंगे। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 1 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको किसी नये काम को शुरू करने में अपनों का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। किसी भी योजना या परियोजना में पैसा लेने से पहले, उन परियोजनाओं का पूरा विवरण जानना बहुत आवश्यक है। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके परिवार में हर्ष व उमंग का वातावरण रहेगा। लाभदायी प्रवास रहेगा। नकारात्मकता आपकी मानसिक दशा खराब करे, इससे पहले उससे छुटकारा पाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। व्यापारी लोग अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके सिर पर आ सकती है। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे। यात्रा और भ्रमण न सिर्फ़ आनन्ददायक बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले स्वयं पर बोझ महसूस करेंगे। परिवार का सहयोग आपको लक्ष्य से भटकने से बचाएगा जिससे आपको मानसिक संतुष्टि का अनुभव होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। व्यावसायिक मित्रों के साथ कई नए लोगों से मिलने की संभावना है। आप विदेश में भी कारोबार फैला सकते हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यदि आज आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरतें वरना आपको हानि का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों के पद में पदोन्नति तथा साथ ही साथ वेतन में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें। साझेदारी में किए गए काम फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज नए लोगों से आपका मिलना होगा। आपकी धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपको इस नेटवर्किंग से फायदा होगा। आपके मित्रों का समर्थन आप को एक आवश्यक कार्य पूरा करने में मदद करेगा, जो आपके वित्तीय लाभ में इजाफा करेगा। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा। दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अहसास होगा कि जीवन को सफल बनाने के लिए जो लक्ष्य आपने तय करके किए हैं उनसे अब आपका मन विचलित हो रहा है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपके जीवन में धन से संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपका दिन बहुत ही सुख शांति से बीतेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सभी परेशानियों से आपको निजात मिलेगा। अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा जिससे आप जल्द ही अपने रास्ते पर लौट आएंगे और स्वयं को नई गतिविधियों में शामिल करेंगे। पेट से संबंधित बीमारियां आपको बहुत तनाव का कारण बनेंगी। आपको तले हुए एवं मसालेदार भोजन से दूर रहने की आवश्यकता है। आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। तनाव घटाने के लिए, किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पैसे का लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार न करें। विचारों की अस्थिरता से आपका मन भी थोड़ा दुविधायुक्त रहेगा। आशा का दामन न छोड़ें। वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों का व्यवसाय अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और कोई उत्सव भी हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने रिश्ते को काम करने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। आज सितारे आपके पक्ष में है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही पक्ष में रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। अगर आज कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। वसूली और लोन के कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन चीजों को घर लाएंगे। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। नौकरी पेशे वाले आज आपकी सोच को सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे और आने वाले समय में इससे आपको बहुत लाभ होगा।आपको लगेगा कि आप भावनात्मक रूप से कहीं उलझें हुए हैं तथा हौसलों के प्रति अरूचि और निष्क्रिय रवैया आपके प्रयासों में रौढ़े डालेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज धन का लेन-देन न करें। नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आपका समय अच्छा बीतेगा। आपका ऑफिस के व्यक्तियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट नष्ट हो जाएंगे। कार्यस्थल पर जिस तरह कोई अपना काम आप पर लाद रहा है, उससे उसकी समस्या, आपकी परेशानी बन सकती है। पार्टनर आपसे बहुत खुश रहेगा और आपका हमेशा साथ देगा।

आपने Rashifal 1 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिन घरों में होती हैं ये पांच चीजें वहां कभी नहीं होती सुख की कमी, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Back to top button