अध्यात्म

जिन घरों में होती हैं ये पांच चीजें वहां कभी नहीं होती सुख की कमी, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

एक सुखी परिवार सिर्फ वही नहीं होता है जिसमें गिने चुने कुछ लोग होते हैं। एक खुशहाल परिवार वह होता है जिसमें सुख स्मृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों में आपस में प्यार होता है। जब घर में लक्ष्मी की कमी होती है और सुख नहीं होता है परिवार में कलह होने लगती है और हर वक्त उदासी छाई रहती है।कई बार धन रहने के बाद भी खुशियां नही रहती क्योंकि बरकत नहीं होती। इसके लिए जरुरी है कि आपके घर में उन पांच चीजों के होने के जिसकी वजह से सुख भी आता है और धन भी आता है। श्रीकृष्ण ने युद्धिष्ठिर को इन पांच चीजों के बारे में बताया था वह जब घर में होती है तो परिवार सुखी रहता है।

गाय का घी

हिंदू धर्म में गाय को बहुत पवित्र माना गया है। गाय को पवित्र मानने की सीमा ये है कि उसके मूत्र और गोबर तक की पूजा की जाती है। अगर घर में सुख शांति और समृद्धि चाहिए तो घर में गाय का घी जरुर रखना चाहिए। जब भी घर में पूजा करें तो गाय के घी से दिया जलाएं या हवन करें। कोई भी पूजा बिना देसी घी के पूरी नहीं होती है। यहां तक की अगर भगवान को चढ़ाने के लिए कोई खास प्रसाद बना रहे हों तो उसमें भी गाय के घी का इस्तेमाल करे। इससे भगवान भी प्रसन्न होंगे औऱ आपके घर भी खुशियां आएंगी।

शहद

जिस शहद का आप इस्तेमाल खाने में करते हैं उसका घर में रहना बहुत जरुरी माना गया है। गाय के घी की तरह शहद भी काफी पवित्र होता है और पूजा में उसका उपयोगी करना अच्छा माना जाता है। चरणामृत में शहद डाले बिना वह प्रसाद के योग्य नहीं बनता। इतना ही नहीं कई बार पूजा में शहद से ही आहूति भी दी जाती है। शहद आपको बीमारी से भी दूर रखता है साथ ही चेहरा भी निखारता है। इसके घर में इस्तेमाल होने से घर में बरकत आती है।

गंगाजल

इसे पाना कुछ बहुत ज्यादा कठिन नहीं होता है। जब भी किसी ऐसे शहर जाएं जहां गंगा बहती हो तो गंगाजल ले लें। गंगा हमारे देश की सबसे पूजनीय और पवित्र नदी मानी जाती है। गंगाजल से घर में छिड़काव कर देने से नकारात्मक शक्तियां बाहर जाती हैं। इससे घर में खुशियां आती हैं और देवी देवता प्रसन्न होते हैं और घर पर और घर के सदस्यों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में घर में गंगाजल जरुर रखें।

शंख

अपने घर में अगर पूजा घर है तो उसमें शंख जरुर रखें। पूजाघर में शंख रखने और उसे रोज बजाने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है और मन पवित्र होता है। शंख बजाने से मां लक्ष्मी घर में आती है और शंख विष्णु जी का प्रिय है। उनकी कृपा पानी हो तो शंख को घर में जरुर रखें।

चंदन

घर में चंदन रखना भी बहुत शुभ माना गया है। चंदन का इस्तेमाल करने से मन को शीतलता मिलता है और घर में लड़ाई झगड़ें नहीं होते। अगर इसे घर में रखेंगे तो भगवान की कृपा मिलेगी और मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।

यह भी पढ़ें

Back to top button