बॉलीवुड

पति संग हनीमून मना रही थी प्रियंका, लौटी ससुराल तो हो गई सरप्राइज, तस्वीरें आई सामने

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी बहू जोनास बन चुकी हैं। निक जोनास से उनकी शादी को दो महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन हर दिन उनकी शादी से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ जाती है। प्रियंका और निक ने अपनी शानदान शादी के बाद जबरदस्त रिसेप्शन भी दिया था जिसमें पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका निक के साथ अपना हनीमून मना रही थीं और लगातार उसकी तस्वीर पोस्ट कर रही थीँ। अब हनीमून मनाकर प्रियंका निक के साथ अपने ससुराल पहुंच चुकी है। ससुराल पहुंचने पर प्रियंका और निक को ममा औऱ डैडी जोनास ने सरप्राइज किया है।

जोनास परिवार ने दिया रिसेप्शन

बता दें कि निक के मम्मी पापा अपनी प्यारी बहू प्रियंका का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह हनीमून मनाकर लौटे उनके सास ससुर ने उन्हें एक रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी मां और उनका भाई भी शामिल था। प्रियंका के लिए ये सब बेहद खुश कर देने वाला था। दोनों की पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हुए हैं। प्रियंका ने अपने ससुराल वालों के साथ केक काटा और ससुराल वालों को धन्यवाद भी दिया।

 

View this post on Instagram

 

More of inside the celebration. ??

A post shared by Priyanka&Nick (@choprajonas) on Jan 27, 2019 at 8:24pm PST

बता दें कि 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनों एक्टर्स ने शादी की थी। दोनों की शादी से पहले हल्दी, मेंहदी की रस्म की तस्वीरें भी सामने आई थी जो काफी वायरल हुई थी। प्रियंका ने पहले राल्फ लॉरेन का गाउन पहना था और हिंदू रीति रिवाज की शादी में उन्होंने सब्यसाची का रेड लंहगा पहना था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

निक जोनास से की चट डेटिंग पट शादी

काफी फिल्म स्टार्स को डेट करने के बाद प्रियंका अचानक से निक जोनास से शादी कर लेंगी इस बारे में किसी ने ना सोचा था। निक से पहले भी प्रियंका का नाम कई बड़े सितारों से जुड़ा चुका था। इसमे सबसे ज्यादा उनका नाम शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था। अक्षय से उनके अफेयर ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी और दोनों के लिए साथ काम करना भी काफी मुश्किल हो रहा था। वहीं शाहरुख के साथ अफेयर की बात गौरी खान के लिए बर्दाश्त के बाहर थी इसलिए डॉन2 के बाद दोनों के साथ काम करने पर पांबदी लगा दी गई थी।

हालांकि प्रियंका हमेशा से बोल्ड और बिंदास रही हैं। उनके सपनों ने कभी उन्हें नीचे आने ही नहीं दिया और आज के समय में वह इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। विदेश में क्वांटिको के अलावा वह फिल्मों में नजर आ चुकी है। बहुत जल्द उनकी एक और हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली है। भारतीय फिल्मों की बात करें तो सलमान की भारत में कैटरीना से पहले प्रियंका का ही नाम था, लेकिन शादी के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा कर दिया। खबर है कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button