बॉलीवुड

62 साल की उम्र में इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, बोलें ‘भगवान ने चाहा तो….’

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर 62 साल की उम्र में खुद को फिट रखते हैं। इस उम्र में भी वे फिटनेस में 20-30 साल के कलाकारों को मात देते हैं। जी हां, अनिल कपूर एकमात्र अभिनेता हैं, जो इस उम्र में भी बहुत ही ज्यादा हैंडसम लगते हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने एक सीक्रेट का खुलासा किया। अनिल कपूर ने कहा कि फिटनेस तो ठीक है, लेकिन मैं बीमार हूं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। अपने ज़माने के सुपरस्टार रहे अनिल कपूर का सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। जी हां, अनिल कपूर के बाद अब उनकी बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है। ऐसे में अब पापा और बेटी एक साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे, जोकि 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसी सिलसिले में अनिल कपूर मीडिया से मिल रहे हैं और उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा भी किया।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर

मीडिया से बातचीत में अनिल कूपर ने बताया कि उन्हें कंधे से जुड़ी बीमारी है, जिसकी वजह से वे अब ज्यादा फिट नहीं रह पाते हैं। जी हां, अनिल कपूर को  कंधों में हमेशा दर्द रहता है। ऐसे में अनिल कपूर इस गंभीर बीमारी से कई सालों से जूझ रहे हैं। अनिल कपूर को कैल्सीफिकेशन ऑफ शोल्डर हो गया है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें कंधों में अधिक कैल्शियम एकत्रित हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें यह बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से उनके कंधों में पत्थर जमने की संभावना अधिक हो गई है।

जर्मनी से करा रहे हैं इलाज

अपने इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा कि मैं अपना इलाज जर्मनी से करा रहा हूं। ऐसे में समय समय पर मैं डॉक्टर से मिलने जर्मनी जाता रहता हूं। बता दें कि अनिल कपूर 15 साल पहले घुटने की बीमारी से भी जूझ चुके हैं, जिसका इलाज हो चुका है, लेकिन अब इन्हें कंधों की समस्या हो गई है, जिसका इलाज जर्मनी से करा रहे हैं। अनिल कपूर ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो इस बीमारी से जल्दी ही राहत मिल जाएगी और मैं ठीक हो जाऊंगा।

पीएम मोदी से मिल चुके हैं अनिल कपूर

हाल ही में अनिल कपूर ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जी हां, अनिल कपूर ने पीएम मोदी को देश की सेवा करने के लिए धन्यवाद किया और वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। दरअसल, पीएम मोदी ने नेशनल फिल्म संग्रहालय का उद्घाटन किया, जिसकी वजह से तमाम सितारे उनसे मिलकर उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं।

Back to top button