दिलचस्प

मोती जैसे चमकाने हो दांत तो टूथपेस्ट के अलावा इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल

आपकी एक मुस्कराहट किसी का दिन बना सकती है और आपकी जिंदगी में भी तो आपकी हंसी कितनी जरुरी है। अगर आप सिर्फ इस वजह से खुलकर नहीं हंस पाते क्योंकि इसके पीछे वजह आपके दांतों का पीलापन है तो ये गलत बात है। खुलकर मुस्कराने के लिए आपको दांतों का पीलापन हटाना जरुरी है। इसके लिए आपको टीवी पर कई तरह के टूथपेस्ट के एड दिखते होंगे जो आपके रेगूलर टूथपेस्ट से अलग होंगे। ऐसे टूथपेस्ट काफी मंहगे होते हैं और कई बार उनसे उतना फायदा भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपको मायूस होने की या ज्यादा पैसा बहाने की जरुरत नही है। आपके घर में ऐसी पांच चीजें मिल जाएंगी जो आपके दांतों को चमका देंगी।

स्ट्रॉबरी

देखने में खूबसूरत और खाने में टेस्टी लगनी वाली स्ट्रॉबरी आपके दातों को चमकदार बना सकती है। दरअशल स्ट्रॉबरी में एंजाइम मैलिक एसिड होता है। साथ ही इसके अंदर विटामिन सी भी पाया जाता है जो दांतों की गंदगी हटाता है और उन्हें सफेद बनाता है। अगर दातों को चमकाना हो दो हफ्ते में कम से कम दो बार स्ट्रॉबरी को मैश करके दांतों में मले। इसके बाद ब्रश कर लें। अगर ब्रश ना करना चाहें तो स्ट्रॉबरी को पूरे मुंह में चबाते हुए खाएं।

 

फ्लॉसिंग

दांतों में पीलापन अक्सर दांतों की गंदगी से आता है। दांतों से गंदगी हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल सही होता है, लेकिन कई बार ब्रश से दांत नहीं साफ हो पाते। ऐसे में फ्लॉसिंग बहुत जरुरी होती है। इसमें दांत साफ करने वाले धागे का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। फ्लॉसिंग दांतों में फंसे खाने को निकालती है जिससे कैविटी होती है और साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर होता है। हफ्ते में कम से कम दो बार फ्लॉसंग करना जरुरी है।

बेकिंग सोडा-नींबू

दांतों की सफाई और उन्हें चमकदार बनाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही पुराना, लेकिन असरदार तरीका रहा है। बेकिंग सोडा में ऐसे रसायनिक गुण होते हैं जो दांतों की गंदगी हटाते हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं। बेकिंग सोडा को अगर नींबू के रस के साथ दांतों पर लगाया जाए तो इससे दातों की गंदगी जल्दी खत्म होता है। नींबू का इस्तेमाल दांतों के पीलापन हटाने के लिए बहुत ही बेहतर होता है। सोडा में नींबू का रस मिलाएं और फिर ऊंगली से या ब्रश का सहारा लेकर दांतों पर मलें। इस बात का ध्यान खें की ज्यादातर तक यह प्रकिया नहीं करनी है और अगर सोडा दांत में लगाते ही किसी तरह की जलन हो रही हो तो तुरंत रोक दें।

सेब

सेब तो आपको डॉक्टरों से दूर रखता है तो फिर आपकी दांतों की गंदगी को यह कब तक टिकने देगा। जितने भी क्रंच वाले फल होते हैं जिन्हे काटने से मुंह में रस भर आता है वह दांतों की गंदगी हटाते हैं। अगर आप सेब सिर्फ अच्छे से चबा चबाकर ही खाते हैं तो आपको किसी और चीज का सेवन करने की जरुरत नही है। सेब अच्छी तरह से चबाने से दांतों के बैक्टिरिया दूर हो जे हैं और इसमे मौजूद एसिड दांतों के पीलेपन को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button