अध्यात्म

घर के इस दिशा में रख दीजिये एक मोर पंख, माँ लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा

भगवान श्रीकृष्ण को तो वैसे कई सारी वस्तुएं काफी प्रिय है, लेकन मोर पंख उनक सबसे करीब होता है। मोरपंख को लोग घर में रखते हैं जिससे की घर में शांति बनी रहे और नकारात्मकता दूर हो। मोरपंख रखने से कीट पतंगे भी दूर होते हैं, लेकिन आपको इस बारे में जानकारी नहीं होगी की मोर पंख और भी बहुत काम में इस्तेमाल होता है। खासकर मोरपंख के इस्तेमाल से आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। आपको बताते हैं कौन कौन से हैं वह उपाय जिससे आपको मिल सकता है धनलाभ।

सुख स्मृद्धि

घर में सुख स्मृद्धी बनाए रखने के लिए मोर पंख को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख दें। एक दो नहीं बल्कि मोरपंख की पूरी गड्डी रख दे। इससे घर में सुख संपदा आती है और साथ ही घर का माहौल काफी अच्छा रहता है।

धन लाभ

अगर आपके मेहनत से कमाने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है तो पूजा के स्थान पर मोरपंख रख दें। इससे घर में पैसा भी आएगा और टिकेगा भी। घर में बरकत आती है साथ ही दोस्तों और परिवार के सदस्य़ों के बीच संबंध भी अच्छे बने रहते हैं।

वास्तु दोष

कई बार परिवार में कई तरह की समस्या होती है और हम सझम भी नहीं पाते की किस कारण से ये समस्या आ रही है। इसके लिए घर का वास्तु दोष भी बहुत मायने रखता है। अगर घ में हर रोज मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हो तो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रख दें। इसके साथ ही दो मोरपंख भी रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और समस्या दूर हो जाएगी।

राहू दोष

राहू से घर परिवार, रिशते, शरीर किसी भी तरह की समस्या हो सकती है। अगर कुंडली में राहू दोष हो तो एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने हाथ में पहन लें। इससे दोष खत्म हो जाएगा। साथ ही किसी शारीरिक बीमारी से परेशान हों या किसी समस्या में बाधा आ रही हो तो वह भी दूर होती है।

एकाग्रता

अगर बच्चा पढ़ाई ना करना चाहता हो या फिर उसका ध्यान पढ़ाई से भटकता हो तो उसकी किताब में मोरपंख रख दें। इससे सरस्वती मां की कृपा मिलती है और बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी तेज हो जाती है।

बिजनेस

अगर किसी तरह का बिजनेस करते हों और उसमें आपको घाटा हो रहा हो तो दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रख दें। इसके साथ ही चांदी या स्टील के कलश में जलभरकर रखें। इससे बिजनेस अच्छा चलेगा और मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।

तनाव दूर करे

अगर परिवार के सदस्यों में हमेशा झगड़ा होता है या पति पत्नी हर बात पर लड़ते रहते है तो उनके बेडरुम के पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से संबंध अच्छे हो जाते हैं।

घर में खुशहाली

अगर घर में बरकत के साथ साथ खुशहाली वाला माहौल चाहिए तो अपने घर में कृष्ण भगवान को मोरपंख का मुकुट पहनाएं। उन्हें रोज धूप दीप दिखाए। इससे घर का माहौल अच्छा रहता है।घर में अगर अशांति का माहौल रहता हो तो पूजा के स्थान पर धर्म ग्रंथों के बीच मोर का पंख रख दें ससे सभी देवी देवता की कृपा आपको मिलेगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button