बॉलीवुड

सिर्फ गली ब्वॉय रणवीर की पत्नी ही नहीं इन रैपर्स की पत्नियां भी है बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म सिंबा की सफलता का जश्न मना रहे है वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म गली ब्वॉय भी जल्द रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह इस फिल्म मे रैपर की भूमिका में हैं। गौरतलब है कि सिंगर्स के ऊपर पहले भी बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन रैपर्स के ऊपर पहली बार फिल्म बनाई गई है। गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट है जो अहम भूमिका में दिख रही हैं। अगर बॉलीवुड की बात करें तो सिंगर्स के साथ साथ रैपर भी काफी मशहूर हो चुके हैं। आइये आपको बताते हैं उन रैपर्स के बारे में और साथ ही उनकी खूबसूरत पत्नियों के बारे में।

बाबा सहगल

फर्स्ट इंडियन रैपर के रुप में जाने वाले बाबा सहगल ज्यादा चले नहीं, लेकिन फिर भी उनका नाम हिट हो गया। उनके गाने का अंदाज सबसे हटकर । उनकी पत्नी है अंजू जो की अक्सर बाबा के साथ दिख जाती थीं। साथ ही उनका एक बेटा भी है। हालांकि आशिमा कालरा से अफेयर के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे। बाबा सहगल का जीएसटी पर बनाया हुआ रैप काफी चर्चा में आया था। इसके बोल थे कंद्री ग्रो…जीएसटी भर दो ब्रो।

रफ्तार

रैप करने के मामले मे रफ्तार की रफ्तार कोई मैच ही नहीं कर सकता। रफ्तार ने कई  गानों में रैप किया है जिसमें बोतल, स्वैग मेरा देसी, धुप चिक जैसे गाने शामिल हैं। रफ्तार का नाम अगर आपको अनोखा लगता है तो आपको बता दें कि उनका असली नाम दिलीन नायर है। उनकी पत्नी का नाम कोमल है जिससे उन्होंने 2016 में शादी की थी। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। रफ्तार की पत्नी भी बेहद खूबसूरत हैं।

यो यो हनी सिंह

रैपर की लंबी लाइन होने के बाद भी ये एक ऐसा नाम है जो हर किसी को पता है। हनी सिंह अपने रैप की वजहस से अक्सर चर्चा में रहते हैं। यो यो हनी ने साल 2011 में अपनी स्कलमेट शालिनी से शादी की थी। शालिनी का पहनावा भी अक्सर रैपर हनी सिंह की तरह रहता है और वह उनकी तरह कूल मदिखती हैं। यो यो ने काफी एलबम सान्ग किए हैं और साथ ही बॉलीवुड में लुंगी डान्स जैसे गाने के लिए अवॉर्ड भी जीता था। हनी सिंह ने बताया था कि यो यो को मतलब आपका होता है और इसका इस्तेमाल वह रैपर बनने के बाद भी करने लगे थे।

बादशाह

रफ्तार, हनीसिंह के बाद किसी सफल रैपर का नाम सामने आता है तो वह है बादशाह। इनका भी असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उनकी शादी जैस्मीन से हुई थी। बादशाह के रैप को काफी पसंद किया जाता है क्योंकि उनक रैप के बोल बहुत अश्लील नहीं होते हैं। जैस्मीन के साथ उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनती हैं। बादशाह ने बताया था कि अगर वह रैपर नहीं बनते तो वह आईएस ऑफिसर बनने की तैयारी में लगे थे।

रणवीर सिंह

हालांकि फिल्म में ही रणवीर ने रैपर का किरदार निभाया है और असल में वह रैपर नही है। फिल्म में उन्होंने खुद की आवाज से रैप किया है और उनका रैप करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। उनकी पत्नी दीपिका के बारे में कौन नहीं जानता। बेहद ही खूबसूरत हिरोइन से रणवीर सिंह ने शादी की है। बता दें कि फिल्म गली ब्वॉय 14 फरवरी को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button