बॉलीवुड

शादी के बाद रणवीर के इस हरकत से टूटा दीपिका का दिल, आ सकती है दोनों के रिश्ते में दरार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में है। रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह फिल्म की प्रमोशन करने में बेहद बिजी हैं, लेकिन इस दौरान वे अपने फैंस से भी मिल रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह अपने फैंस के बीच जा पहुंचे और वहां उन्होंने एक महिला के साथ ऐसा काम कर डाला कि अगर दीपिका को पता चला तो इनका रिश्ता टूट सकता है। जी हां, रणवीर अपने उस क्रेजी फैन को देखकर इतने ज्यादा खुश हो गये कि वे खुद को रोक ही नहीं पाए। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

रणवीर सिंह फिल्म सिंबा के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हर संभव जगह पर जा रहे हैं। हाल ही में वे सिनेमा हॉल गये तो उन्होंने एक महिला को देखा। महिला के पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन वह रणवीर की फिल्म देखने आई थी। रणवीर सिंह अपने भावुक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और इसी भावकुता में उन्होंने उस महिला के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि दीपिका को बुरा लग सकता है। दीपिका ही  क्या दुनिया की कोई भी पत्नी अपने पति की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

महिला फैन को किया किस

 

View this post on Instagram

 

The most loved actor #ranveersingh

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जब अपनी इस महिला फैंस से मिले तो उसने कहा कि मैं चल नहीं पाती हूं, क्योंकि मुझे फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन मैं आपकी फिल्म देखने के लिए आई हूं। यह सुनते ही रणवीर सिंह बेहद भावुक हो गये और उन्होंने महिला को किस कर दिया। रणवीर सिंह का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह अपने क्रेजी फैंस को देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं और ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ।

यह भी पढ़े –जल्द ही एक फिल्म में दिखाई देंगे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर

अगर दीपिका को पता चला तो हो सकता है बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर दीपिका को रणवीर के इस वीडियो के बारे में पता चला तो वे रणवीर से बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो सकती हैं। इतना ही नहीं, दीपिका रणवीर से रिश्ता भी तोड़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, रणवीर और दीपिका के बीच काफी अच्छा तालमेल है और दीपिका यह जानती है कि रणवीर बहुत ही ज्यादा इमोशनल है। इसलिए इससे दीपिका को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि दोनों के बीच अटूट प्यार है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है सिंबा

फिल्म सिंबा लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म सिंबा अभी तक 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जोकि अपने आप में ही एक बड़ी रकम है। रणवीर के लुक को इस फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर सिंबा कमाल से लेकर धमाल तक मचा रही है। सारा और रणवीर की जोड़ी भी दर्शकों के बीच पसंद आ रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि अब ये दोनों एक और फिल्म में साथ दिख सकते हैं।

यह भी पढ़े –केवल 3 फुट 4 इंच है इस मॉडल की लंबाई, लेकिन खूबसूरत देखकर है हर कोई हैरान – देखिए तस्वीरें

Back to top button