बॉलीवुड

अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने दिया झटका, बोलीं ‘अभी मैं तुमसे….’

बॉलीवुड की दुनिया से आये दिन ब्रेकअप और रिलेशनशिप की खबरे सामने आती रहती हैं। यहां जोड़िया झट से बनती हैं, तो पट से टूट जाती हैं, लेकिन पिछले साल से बॉलीवुड की दुनिया मे शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के पॉपलुर कपल मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों शादी को लेकर चुप्पी साधे रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। मलाइका की अर्जुन कपूर की फैमिली में एंट्री भी हो चुकी हैं, ऐसे में बस इंतजार सिर्फ शादी की डेट का है। शादी की डेट की कब घोषणा होगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। मलाइका अरोड़ा से जब अर्जुन कपूर से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिल्कुल अलग जवाब दिया।

अर्जुन कपूर हैं शादी के लिए तैयार

कुछ समय पहले अर्जुन कपूर कॉफी विद करण के शो में गये थे, जहां उन्होंने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया। जी हां, अर्जुन कपूर ने कहा कि वे पहले शादी से सख्त नफरत करते थे, लेकिन जब से मलाइका उनकी ज़िंदगी में आई, तब से उन्हें शादी करने की इच्छा होती है और वे जल्दी ही शादी करना चाहते हैं। अर्जुन कपूर ने कहा कि वे अब शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, ऐसे में बस घरवाले और मलाइका की मंजूरी मिल जाए।

मलाइका अरोड़ा ने दिया चौंका देने वाला बयान

जहां एक तरफ अर्जुन शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा न मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं कब शादी कर रही हूं। जी हां, मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा कि यह मेरी निजी ज़िंदगी है और मैं इसे किसी के सामने नहीं बताना चाहती हूं। साथ ही मलाइका अरोड़ा ने कहा कि मैं अपनी निजी ज़िंदगी का आनंद ले रही हूं और इससे किसी को कोई मतलब नहीं है। मलाइका के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

अरबाज खान से ले चुकी हैं मलाइका अरोड़ा तलाक

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हो चुकी थी। ये दोनों कई साल एक दूसरे के साथ रहें, लेकिन बाद में तलाक ले लिया। दोनों को अलग हुए दो साल हो गये हैं। ऐसे में अब जहां मलाइका अरोड़ा अपना भविष्य अर्जुन कपूर के साथ देख रही हैं, तो वहीं अरबाज भी अपनी गर्लफ्रेंड से जल्द शादी करने वाले हैं। याद दिला दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा है, जिसकी वजह से दोनों आपस में मिलते जुलते रहते हैं।

Back to top button