बॉलीवुड

शादी की तैयारियों में बिजी हुए मलाइका और अर्जुन कपूर, इस महीने बज सकती है शहनाई

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जल्दी ही अपनी गर्लफ्रैंड मलाइका अरोड़ा से शादी करने वाले हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन कपूर के घर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे के रिश्ते के बारे में अभी भी कुछ नहीं बोलते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें सबकुछ बयां कर देती हैं। इन दिनों मलाइका और अर्जुन कपूर के प्यार चर्चे तो चारो तरफ हैं, लेकिन खबर आ रही है कि अब जल्दी ही शादी की शहनाई बजने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मलाइका और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिसे अब दोनों एक रिश्ते का नाम देना चाहते हैं। हालांकि, दोनों ने ही इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन जिस तरह से मलाइका को कपूर फैमिली में जगह मिल रही है, उससे तो यही जाहिर होता है कि दोनों को ही फैमिली की मंजूरी मिल चुकी हैं और बहुत ही जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे।

इस महीने हो सकती है मलाइका और अर्जुन की शादी

बताते चलें कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल हो चुके हैं, ऐसे में खबर आ रही है कि दोनों मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह में शादी कर सकते हैं। दोनों की फैमिली इस शादी के लिए राजी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो दोनों की फैमिली ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है और यह शादी काफी प्राइवेट ढंग से होगी। इतना ही नहीं, खबरों की माने तो मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के बारे में अपनी टीम को बता दिया है, जिसकी वजह से खबर लीक हो गई है।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

सूत्रों के मुताबिक, प्राइवेट शादी के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर मुंबई में फिल्मी सितारो के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे, जहां वे दोनों अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करेंगे। यह पार्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी पार्टी हो सकती है, क्योंकि अर्जुन कपूर ऊंचे दर्जे के अभिनेता हैं, तो वहीं मलाइका की भी लोकप्रियता कम नहीं है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ एक नई ज़िदगी की शुरूआत करने जा रही हैं, इसलिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

तलाक के दो साल बाद शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 2017 में तलाक लिया था, जिसके बाद से वे खुलकर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अब मलाइका अर्जुन कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध कर एक नयी ज़िंदगी की शुरूआत करेंगी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान तलाक के बाद एक दूसरे के दोस्त हैं और अपने बेटे के खातिर मिलते जुलते रहते हैं। इतना ही नहीं, मलाइका की शादी से उनके बेटे को कोई दिक्कत नहीं है।

Back to top button