अध्यात्म

आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो ज़रूर अपनाएं ये 5 अचूक उपाय

आज पैसा सबसे ज्यादा ज़रूरी हो गया है। पैसा नहीं होने पर इंसान दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर हो जाता है। इसलिए हर कोई ढेर सारा पैसा कमाना चाहता है। कई बार ढेर सारा पैसा कमाने के बाद भी लोग आर्थिक तंगी से जूझने लगते हैं। पैसा हमेशा हर किसी के पास नहीं होता है। यह तो आता और जाता रहता है, लेकिन इसको टिकाने के लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए। जी हां, आज हम आपको उन उपायों से रूबरू कराएंगे, जिन्हें करने के बाद आपको नेगेटिव ऊर्जा और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कई बार लाख मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता नहीं मिलती, तो हम निराश हो जाते हैं, लेकिन ऐसा वास्तुदोष की वजह से होता है। जी हां, वास्तुदोष की वजह से हमें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है और साथ ही घर में सुख शांति की कमी भी आती है। इसलिए आपको समय समय पर घर के वास्तु में बदलाव करते रहना चाहिए। अरे बाबा इसके लिए आपको कोई तोड़फोड़ करने की आवश्यकता नहीं है। आप मामूली बदलाव से ही वास्तुदोष को दूर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि कैसे?

अशुभ तस्वीरों को हटा दें

अगर आपके घर में कोई ऐसी तस्वीर है, जिसमें कोई स्त्री रो रही है या फिर किसी खतरनाक जानवर की पेंटिग है, तो उसे फौरन हटा दीजिए। घर के दिवारों पर आपको उल्लू, चील और दहाड़ते हुए जानवरो की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। अगर यह तस्वीर घर में होती है, तो इससे घर में सुख शांति नहीं रहती है और साथ ही आर्थिक तंगी भी आती है।

घर में कराएं गणेश पूजा

हर किसी को बीच बीच में गणेश पूजा और नवग्रह शांति पूजा ज़रूर करवाना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में आपको हर तीन साल में एक बार यह पूजा ज़रूर करानी चाहिए। इससे आपके घर के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और आपको आर्थिक परेशानी नहीं होती है। साथ ही गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहती है।

घर में नमक रखें

यूं तो नमक हर घर के रसोई में होता ही है, लेकिन अलग से आपको इसको रखने की ज़रूरत है। जी हां, नमक से सभी नेगेटिव ऊर्जा आपके घर से दूर हो जाती है। इसके लिए आपको एक कटोरी में नमक भरकर हमेशा घर के किसी भी कोने में रख दे, जहां किसी बाहरी इंसान की नजर न जाती हो। ऐसा करने से आपके घर में किसी भी तरह की कोई नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकती है।

घर में मंत्र का उच्चारण करें

घर से सभी प्रकार के दुख और कष्ट को दूर करने के लिए आपको मंत्र उच्चारण करना चाहिए। यदि आपको नहीं आते हैं, तो सुबह सवेरे घर में मंत्र का ऑडियो चला दें, लेकिन धीमी आवाज़ में। बता दें कि सुबह सवेरे जिस घर में ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप होता है, उस घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

रसोई में न रखें ये चीज़े

बता दें कि घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए घर की रसोई में कभी भी भूलकर दवाई नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका बुरा वक्त शुरू हो जाता है और यह लंबे समय तक बना रहता है। इसलिए रसोई में कभी भी मरीज से संबंधित कोई चीज़ न रखें।

Back to top button