दिलचस्प

वास्तु टिप्स : अगर आप भी करते हैं ये 4 बड़ी गलतियां, तो कभी नहीं हो सकती है आपकी तरक्की

हर इंसान घर में सुख शांति के लिए कामना करता है। घर में सुख शांति होने से पूरा जीवन आसान लगने लगता है। इतना ही नहीं, अगर घर में शांति का माहौल और आर्थिक परेशानी न हो तो इससे माहौल खुशनुमा रहता है। हर व्यक्ति की यही कोशिश रहती है कि उसके घर में कभी भी आर्थिक परेशानी न हो, जिसके लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है, लेकिन जाने अनजाने में घर में पड़ी कुछ चीजें उसकी तरक्की में बांधा बनती है। ऐसे में कई बार आप निराश भी हो जाते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि आपको मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अक्सर घर को सजाने के लिए हम कुछ न कुछ चीज़े घर में लगाते रहते हैं, लेकिन कई बार ये चीज़े हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जी हां, घर में पड़ी कुछ चीज़े हमारे लिए अशुभ होती है, लेकिन इसका पता हमें नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी कुछ चीज़े आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, तो वहीं कुछ वस्तु आपके लिए अशुभ मानी जाती है। इसलिए आपको इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि घर में कौन कौन सी चीज़े नहीं रखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन सी चीज़े शामिल हैं।

हिंसक जानवरों की तस्वीर

घर में हिंसक जानवरो की तस्वीर गलती से नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस घर में हिंसक जानवरो की तस्वीरे होती हैं, उस घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है। इसके अलावा उस घर में हमेशा कलह बना रहता है। इसलिए आपको अपने घर में इस तरह की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए।

बची हुई दवाईयां न रखे

अक्सर लोग बीमारी ठीक हो जाने के बाद भी बची हुई दवाईयो को घर में रखते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि बची हुई दवाईया बीमारियों का दावत देती है, इसलिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक बची हुई दवाईय़ों को घर से बाहर फौरन फेंक देना चाहिए, ताकि दोबारा से आपके घर में बीमारियां न आए।

टूटी फूटी कुर्सी न रखे

घर में टूटी फूटी कुर्सी रखने से कलह होता है। इसके अलावा घर में आर्थिक तंगी देखने को मिलती है। इसलिए अगर आपके घर में टूटी फूटी कुर्सी है तो आप उसे फौरन ही फेंक दे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुर्सी घर का मान और सम्मान होता है, ऐसे में अगर ये टूट जाए तो फौरन बनवा ले या फिर इसे घर से बाहर निकाल फेंके।

महाभारत की तस्वीर

कुछ लोग घर में ऐतिहासिक तस्वीरों को लगाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको महाभारत की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि महाभारत की तस्वीर लगाने से घर में कलह होता है, क्योंकि महाभारत होने के पीछे घर की कलह ही सबसे बड़ी वजह थी, इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

Back to top button