बॉलीवुड

सैफ और करीना के बेटे का रिश्ता हुआ पक्का, 20 साल बाद इस बड़े घर के दामाद बनेंगे तैमूर अली खान

सैफ और करीना के बेटे तैमूर की क्यूटनेस की चर्चा हर कोई करता है. आये दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सैफ और करीना से ज्यादा लाइमलाइट में तैमूर रहते हैं. अन्य बॉलीवुड की माओं की तरह करीना तैमूर के चेहरे को मीडिया से छुपाती नहीं हैं बल्कि वह तैमूर को खुद मीडिया से रूबरू कराती हैं. तैमूर की मासूमियत सबका मन मोह लेती है. कभी एयरपोर्ट पर तो कभी फैमिली फंक्शन में तैमूर अपनी मां करीना के साथ स्पॉट किये जाते हैं. अभी तैमूर की जितनी उम्र नहीं है उससे ज्यादा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं. छोटी सी ही उम्र में वह काफी मशहूर हो गए हैं.

एक फोटो के मिलते हैं 1500 रुपये

आजकल मीडिया में बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा अहमियत तैमूर को दी जाती है. मीडिया उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहती है. लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वह बहुत ज्यादा क्यूट हैं. अभी से उनकी पॉपुलरिटी इतनी ज्यादा है तो बड़े होकर क्या होने वाला है इसका अंदाज़ा आप लगा सकते हैं. इस नन्ही सी उम्र में तैमूर बड़े-बड़े सितारों को मात देते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक तस्वीर हजारों में बिकती हैं. ये हम नहीं कह रहे, इस बात का खुलासा खुद उनके पिता सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में किया था.

उन्होंने बताया था कि तैमूर की एक फोटो की कीमत 1500 रुपये है. वहीं, कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि तैमूर बड़े होकर एक बड़े घर के दामाद बन सकते हैं. बता दें, एक बड़े घर की बेटी के पिता तैमूर के लिए ‘हां’ कर बैठे हैं.

इस घर के दामाद बन सकते हैं तैमूर

बता दें, तैमूर 20 साल के बाद एक बड़े घर की बेटी के साथ शादी कर सकते हैं. वह 20 साल बाद एक जाने-माने डायरेक्टर के दामाद बन सकते हैं. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में तैमूर की हमउम्र कई लड़कियां हैं. इसलिए लोग अभी से कयास लगा रहे हैं कि तैमूर बड़े होने के बाद किसे डेट कर सकते हैं. कुछ लोग उन्हें शाहिद कपूर की बेटी मीशा के लिए परफेक्ट मानते हैं तो कुछ करण जौहर की बेटी रूही के लिए. एक रेडियो शो के दौरान करण ने कहा था कि भारत देश में लोग बिना सोचे समझे छोटे बच्चे को अपने से महज कुछ साल बड़े बच्चों को भैया और बहन कहने की सीख देने लगते हैं.

 

उन्होंने बताया कि जब भी तैमूर घर आते हैं तो तैमूर की नैनी रूही को उन्हें भैया कहने के लिए कहती है जो कि पूरी तरह से गलत है. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि उनके मुताबिक ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए. कौन जनता है कि 20 साल बाद तैमूर और रूही साथ रहना चाहते हों. भविष्य में कुछ भी हो सकता है इसलिए बच्चों पर पहले से ही रिश्तों का बोझ नही थोपना चाहिए.

पढ़ें केपटाउन में कुछ इस अंदाज में अपना बर्थडे मना रहे हैं तैमूर, वायरल हुई क्यूट सी तस्वीरें

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना ना भूलें.

Back to top button