दिलचस्प

इन देशों में 1 भारतीय रुपये की कीमत है वहाँ के 200 रुपये के बराबर, ले सकते हैं इन देशों में मज़े

घूमने का जब भी मन बनाओ तो विदेश तक बात पहुंच ही नहीं पाती क्योंकि हमें पता है कि विदेश में खर्चा बहुत ज्यादा होता है। हमारे लिए विदेश घूमने के नाम पर बस अमेरिका यूके और कुछ ऐसी ही जगहें ही हमारे मन में बसी हैं और हम ऐसी ही जगह पर बस  घूमने का मन बनाते हैं। हालांकि ऐसा है नहीं क्योंकि विदेश सिर्फ गिनी चुनी जगह थोड़ी ही है बल्कि और भी कितनी खूबसूरत जगह है जहां हम आराम से घूमने जा सकते हैं। यह संकोच हमारे मन में सिर्फ इसलिए आता है क्योंकि विदेशों में घूमने में पैसा ज्यादा लगता है और हमारी करेंसी विदेश के हिसाब से थोड़ी कमजोर है। हालांकि बहुत से ऐसी जगह हैं जहां हमारे पैसे  बूते पर हम आराम से घूम सकते हैं। आपको बताते हैं वो विदेशी जगहे जहां पर इंडियन करेंसी के हिसाब से बहुत अच्छे से घूम सकते हैं।

बोल्विया

घूमने के लिहाज से बोलविया काफी शानदार जगह है। यहां के होटल काफी सस्ते होते हैं औऱ यहां पर साइटसींइग का मजा आराम से लिया जा सकता है। यह जंगल और नदी का शहर रुरेनबेक हैं। जहां पर रहने खाने पीने और घूमने में आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और आप आराम से घूम पाएंगे।

जिंबाम्बवे

यहां भी घूमना आपके लिए बेहद दिलचस्प हो सकता है क्योंकि एक भारतीय रुपया यहां 5.85 जिम्बाम्बवे डॉलर्स के बराबर है। यहां पर रहना आपको भले ही सस्ता ना लगें, लेकिन खाना और घूमना आपके लिए काफी सस्ता हो सकता है।

कोस्टा रिका

यहां का 1 भारतीय रुपए 8.15 रीकन कोलोन्स के बराबर होता है। यहां की वादियों में खुद को खोने से आप रोक नही पाएंगे। ये जगह आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगी। यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों किसी के साथ भी घूमने आ सकते हैं।

बेलारुस

इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 216 रुबल होती है और यहां पर एक शानदार ट्रिप बिता सकते हैं। यहां पर झील है, जंगल है और बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपकी छुट्टियों को बहुत यादगार बना देगी। यहां आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

पाकिस्तान

वैसे तो भारत के साथ पाकिस्तान के संबध बनते बिगड़ते रहते हैं, लेकिन अगर आपको पाकिस्तान घूमने में दिलचस्पी है तो आप बिना पर्स पर बोझ डाले आराम से पाकिस्तान घूम सकते हैं। वैसे भी पाकिस्तान पहले भारत की ही हिस्सा था ऐसे में हमारे देश की कौन कौन सी चीजें उस देश में चली गई आप बेहद ही सस्ते रुप में देख सकते हैं।

आइसलैड

बर्फीली जगह में अगर हमसफर का साथ हो तो घूमने का मजा तो दोगुना हो जाता है। ऐसे में आप अपनी पत्नी या पार्टनर के साथ आइसलैंड घूम सकते गैं यहां एक भारतीय रुपए की कीमत 1.66 आईएसके होती हैं। यहां पर सिर्फ बर्फ नहीं बल्कि इससे भी शानदार चीजें घूमने के लिए मिलेंगी आपको।

कम्बोडिया

इस देश का इतिहास और सांस्कृतिक विरासत आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। क्मबोडिया की मुद्रा 1 भारतीय रुपए के अनुसार 0.0151 है जिसमें आप आराम से घूम भी सकते हैं साथ ही आपको खाना पीना भी काफी सस्ता पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

Back to top button