बॉलीवुड

सबकी लाडली ‘नायरा’ से नफरत करते हैं ये 4 सितारे, एक तो शक्ल भी नहीं चाहते हैं देखना

टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री शिवांगी जोशी घर घर में लोकप्रिय है। अरे भई ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा। जी हां, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार शिवांगी जोशी निभा रही हैं, जोकि दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शिवांगी जोशी अपने रियल नाम से कम बल्कि रील नाम से ज्यादा पहचानी जाती हैं। जब भी इन्हें कोई देखता है तो झट से नायरा कहता है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी लीड रोल निभा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शिवांगी जोशी अपने दमदार एक्टिंग से दिन ब दिन कामयाब होती गई और आज सबसे पॉपुलर शो की लीड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। जैसे जैसे शिवांगी जोशी बतौर नायरा कामयाब होती गई, वैसे वैसे ही उनके दुश्मनों की लिस्ट भी बढ़ती गई। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हर किसी की चहेती नायरा के रियल लाइफ में कई दुश्मन है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो शिवांगी जोशी की वजह से इस शो को ही अलविदा कह गये। तो चलिए आज हम आपको शिवांगी जोशी के दुश्मनों के बारे में बताते हैं।

कांची सिंह

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गायु का किरदार निभा चुकी कांची सिंह को शिवांगी जोशी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दरअसल, कांची सिंह का कहना है कि सीरियल मेकर्स शिवांगी जोशी को ज्यादा महत्व देने लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने सीरियल छोड़ दिया और कई बार सेट पर उनकी शिवांगी जोशी से बहस भी हो गई थी। बता दें कि कांची सिंह ने 2017 में सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ दिया था।

रोहन मेहरा

यूं तो सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहन मेहरा शिवांगी जोशी के भाई का रोल निभाते थे, लेकिन रियल लाइफ में वे शिवांगी जोशी से बेहद नफरत करते हैं। इसी नफरत की वजह से कई बार दोनों के बीच सेट पर कहासुनी हो गई और फिर रोहन मेहरा ने शो छोड़ने का फैसला किया। रोहन के शो छोड़ जाने के बाद फैंस काफी ज्यादा नाखुश थे, लेकिन अब नॉर्मल हो गया।

हिना खान

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शिवांगी जोशी की मां का किरदार निभाने वाली हिना खान इस सीरियल की कभी जान हुआ करती थी। लेकिन शिवांगी के आने के बाद हिना को कम महत्व दिया जाने लगा और फिर इसी बात से हिना खान नाराज हो गई और वे शिवांगी जोशी से नफरत करने लगी। इतना ही नहीं, हिना खान ने बाद में शो छोड़ने का फैसला किया और उन्होंने शो छोड़ दिया, जिसके बाद इस शो में इनकी मौत दिखाकर बिदाई हो गई।

मोहना सिंह

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहना सिंह शो में नायरा की काफी मदद करती हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनसे बहुत ही ज्यादा नफरत करती हैं। माना जाता है कि मोहना सिंह और शिवांगी जोशी के बीच में कुछ खटपट हो गई थी, जिसकी वजह से ये दोनों आपस में नफरत करती हैं।

Back to top button