रिलेशनशिप्स

क्यों ज्यादा हंसी मजाक करने वालों पर फिदा हो जाती है लड़कियां, सामने आई सच्चाई

लड़कियां लड़कों में क्या पसंद करती हैं  यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है। लड़के समझ ही नही पाते कि असल में वो क्या चीज है जिससे लड़कियां खुश हो जाती है और लड़कों को पसंद करती हैं। अगर आप भी इसी परेशानी के मारे हैं तो आपको बताते हैं इसका जवाबष दरअसल लड़कियां सबसे ज्यादा उन लड़को को पसंद करती हैं जो ज्यादा फनी होते हैं। आपने अक्सर लड़कियो  के मुंह से सुना होगा कि उन्हें ऐसा लड़का चाहिए जिसका सेंस ऑफ ह्युमर अच्छा हो। आपने भी इ बात पर गौर किया होगा कि वह लड़के जो ज्यादा हंसी मजाक करते हैं उनका फ्रैंड सर्कल दूसरें लोगों से ज्यादा बड़ा होता है।

कभी नहीं करते बोर

ज्यादा हंसी मजाक और फन में रहने वाले लड़कों की तरफ लड़कियां इसलिए ज्यादा आकर्षित होती है क्योंकि वह जल्दी बोर नहीं करते है। वह जहां भी जिसक साथ भी रहते हैं माहौल को काफी खुशनुमा बनाए रखते हैं। ऐसे लोग लाइफ में टेंशन कम लेते हैं और हर टेंशन को हंसी में उड़ा देते हैं। लड़कियां ऐसे स्वभाव वाले लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

परखते हैं चीजें

ज्यादा मस्ती में रहने वाले लोगों के ऑबजर्वेशन स्किल काफी अच्छी होती है। वह अपने आसपास के लोगों और चीजों के हर काम को बारीकी से देखते हैं। वह हर उन बातों की ओर ध्यान देते हैं जिसर आपका भी ध्यान नहीं जाता है। लोगों की चाल ढाल कॉपी कर लेना। सामने वाला का बिहेवियर कॉपी कर लेना। इन सारी चीजों के चलते वह जल्दी ही सामने वाले को हंसा देते हैं।

ज्यादा होते हैं सामाजिक


जैसे ज्यादा गंभीर रहने वाले लोग अकेला रहना पसंद करते हैं वैसे ही ज्यादा हंसी ठिठोली करने वाले लोग ज्यादा सामाजिक होते हैं। यह किसी भी महफिल की जान होते हैं। लोग ऐसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपने यहां फंक्शन मेम इनवाइट करते हैं क्योंकि ऐसे लोग किसी को बोर नहीं होने देते। उनके ज्यादा हंसी मजाक करने की वजह से लोग उनसे नाराज नहीं रह पाते हैं और अगर किसी भी तरह की नाराजगी हो तो वह हंसते हंसते दूर हो जाती हैं।

सबको हंसाते हैं ऐसे लड़के

इन लड़कों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि वह सिर्फ अपनी डेट को ही नहीं बल्कि हर किसी को हंसाने की कोशिश करते हैं। उनके लिए किसी के चेहरे पर खुशी लाना किसी टॉस्क की तरह होता है। वह सामने बैठे लोगों को किसी ऑडियंस जैसा समझते हैं। अगर आफ उदास बैठे हैं तो दो पल की गई बातों से आप अपनी उदासी भूल जाएंगे। यह अपनी गर्लफ्रेंड को भी किसी भी बात के लिए ज्यादा देर तक उदास या नाराज नहीं रहने देते हैं।

क्रिएटिव होते हैं फनी लड़के

लड़कियां फनी लड़कों पर इसलिए फिदा हो जाती हैं क्योंकि ऐसे लोग कुछ ज्यादा ही क्रिएटिव होते हैं। किसी को हंसा पाना भी एक बहुत बडी कला है और हर कोई यह काम नहीं कर पाता। हंसी मजाक करने के लिए उनके पास चीजों की जानकारी होती है और ऐसे लोग मिमिक्री भी अच्छी करते हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button