बॉलीवुड

अपने हम उम्र एक्टर्स के मां के रोल में नजर आती हैं ये एक्ट्रेसेज, जानिये क्या है इन की असली उम्र

हमारी टीवी इंड्स्ट्री में अगर आप किसी शो के फैन हैं तो हम आपको गारंटी देते हैं कि उस शो में मेन लीड निभाने वाली एक्ट्रेस की उम्र का आप अंदाजा भी नहीं लग पाएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमारे यहां शो मे 10 सा 20 साल का लीप दिखाते हैं और लीड एक्ट्रेस को 20 सा 25 साल के लड़के या लड़की की मां बना देते हैं जबकि वह एक्ट्रेस खुद भी इसी एज की होती है। वहीं कई बार तो टीवी पर मां बेटी की जोड़ी देखकर आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि इसमें मां कौन है और बेटी कौन। आपको बताते हैं इन एक्ट्रेसेज की रियल उम्र जिसका पर्दे पर पता लगा पाना बेहद ही मुश्किल है।

हिना खान

बिग बॉस से अपने जलवे बिखरने वाली हिना खान आजकल कमोलिका बनीं नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हिना को सबसे पहले पहचान मिली थी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। हिना खान ने इस शो में एक ऐसी मां का किरदार भी निभाया था जिसके बच्चे करीब 20-21 साल के हो जाते हैं। बता दें कि हिना खान की असल उम्र 29 साल है।

दिव्यांका त्रिपाठी

घर घर में ईशिमा के नाम से मशहूर दिव्याका भी पर्दे पर अपने बराबर के एक्टर्स के मां के रोल में नजर आती है। इस शो में आदि और रुही के बचपन से लेकर बड़े होने तक दिव्यांका उनके मां के रोल में नजर  आई। यही नहीं वह शो में 25 साल के बेटे की मां बनी है जबकि दिव्यांका की असल उम्र 32 साल है।

श्वेता तिवारी

सीरियल कसौटी जिंदगी में प्रेरणा का किरदार निभाकर श्वेता हर घर में मशहूर हो गई थीं। आज उनकी उम्र करीब 40 साल है, लेकिन शो में उन्होंने अपने से 2 साल छोटे एक्टर की मां का रोल निभाया था। श्वेता कसौटी के अलावा परवरिश में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही श्वेता बिग बॉस 4 की विनर भी रह चुकी हैं।

मौनी रॉय

बड़े पर्दे पर डेब्यू कर चुकी मौनी रॉय ने छोटे पर्दे पर अपना जादू खूब चलाया। एक तरफ जहां शो देवों के देव महादेव में वह सती के रुप में नजर आई थी। वहीं दूसरी तरफ नागिन सीरियल से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। अब पर्दे पर उनके रोल ऐसे रहे हैं कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल रहा है। बता दें कि मौनी रॉय 31 साल है।

जेनिफर विंगेट

छोटे पर्दे का बड़ा जेनिफर हमेशा से ही दर्शकों के बीच अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहीं। जेनिफर के लुक से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद ही कठिन है।यह स्टनिंग डीवा 31 साल की हैं। जेनिफर ने कसौटी जिंदगी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल मिल गए और बेहद के साथ उन्होंने अपना नाम हर घर में फेमस किया। जेनिफर इन दिनों शो शओ बेपनाह में नजर आ रही हैं।

एरिका फर्नांनडिंस

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी से अपनी पहचान बनाने वी एरिका इन दिनों कसौटी जिंदगी के में प्रेरण के रोल में नजर आ रही हैं। उनकी उम्र सिर्फ 24 साल है। उन्होंने प्रेरणा के रोल में खुद को काफी अच्छे से ढाल लिया है।

यह भी पढ़ें

 

Back to top button