स्वास्थ्य

कपूर का इस्तेमाल करने वाले 99% लोग नहीं जानते होंगे इसके 10 बेमिसाल फायदे, ज़रूर जानिए

पूजा पाठ में कपूर का अपना अलग ही महत्व होता है। आरती के समय कपूर जलाया जाता है और देवी देवताओं को खुश किया जाता है। माना जाता है कि कपूर जलाने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, इसलिए आरती के समय कपूर ज़रूर जलाया जाता है। कपूर जलाने से भगवान तो खुश होते ही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप स्वस्थ भी रह सकते हैं। जी हां, कपूर जलाने से कई रोगों को मात दिया जा सकता है और आप फिट और हैल्दी रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कपूर कैसे जलाना चाहिए?

पूजा पाठ के लिए तो आपको कपूर अच्छे से जलाना आता ही होगा, लेकिन अगर आप कई बीमारियों से बचना चाहते हैं तो एक कमरे में एक कपूर की गोली को जलाकर कमरे को बंद कर दें। ऐसा करने से कमरे के सभी मच्छर मर जाएंगे और बीमारियों से बच जाएंगे। इसके अलावा यदि आपको दूषित हवाओं से बचना है, तो घर में एक कपूर जलाए और इसकी भीनी भीनी खूशबू आपका तनाव दूर कर देगी। इसके अलावा कपूर के कई अन्य फायदे होते हैं, जिसकी चर्चा हम नीचे करेंगे।

कपूर के फायदे

यूं तो कपूर पूजा पाठ में काम आने वाली बेहद खास चीज़ है, लेकिन आज हम आपको इससे जुड़े कुछ खास फायदे बताने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा नीचे है –

1. बालो का झड़ना – यदि आपके बाल झड़ रहे हैं, तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं, इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और साथ ही रूसी आदि से भी छुटकारा मिल जाएगा।

2. गठिया रोग – यदि आप गठिया रोग से परेशान हैं, तो आप कपूर के तेल से उस जगह पर मालिश करें, इससे आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

3. जल जाने पर – यदि आप जल गए हैं, तो कपूर का तेल प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा और इसको लगातार लगाने से घाव भर जाएगा।

 

4. जोड़ो का दर्द – यदि आप जोड़ो के दर्द से परेशान हैं, तो आपके लिए कपूर का तेल वरदान है। जी हां, कपूर के तेल से मालिश करने से जोड़ो का दर्द हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।

5. खूबसूरती के लिए – यदि आप अपनी खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं, तो कपूर पीसकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा निखर जाएगा और दाग धब्बे सारे दूर हो जाएंगे। इसके लिए किसी तेल में कपूर मिलाकर और फिर चेहरे पर लगाएं।

6. पेट दर्द – यदि आपके पेट दर्द है, तो पुदीना और अजावइन के शरबत में थोड़ा कपूर मिलाए और पी जाएं, ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

7. खुजली होने पर  – यदि आपको खुजली होती है, तो प्रभावित क्षेत्र पर कपूर का तेल लगाएं, इससे आपको जल्दी ही आराम मिल जाएगा और स्कीन भी काली नहीं होगी।

8.सर्दी जुकाम होने पर – यदि आपको सर्दी जुकाम है, तो कपूर से बढ़िया कोई दवा नहीं है। इसके लिए आप कपूर को सूंघ ले, इससे आपकी यह बीमारी दूर हो जाएगी।

 

9. टेंशन दूर करने के लिए – आजकल टेंशन सबसे बड़ी समस्या है। हर कोई इससे परेशान है। ऐसे में कपूर के तेल की मालिश सिर में करने से यह समस्या दूर हो जाती है।

10.कान दर्द – यदि आप कान के दर्द से परेशान है, तो तुलसी के पत्ते के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाकर कान में एक या दो बूंद डाले, इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

Back to top button