स्वास्थ्य

जानें कपूर के फायदे और नुकसान

Kapur ke fayde aur nuksan : कपूर का प्रयोग अधिकतर लोग पूजा के दौरान किया करते हैं। लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कपूर के फायदे सेहत के साथ भी जुड़े हुए हैं और कपूर का उपोग करके कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है।

कपूर के फायदे – Kapur ke fayde

कपूर के फायदे सेहत के लिए बहुत ही चमत्कारी होते हैं। आयुर्वेद में कपूर को काफी गुणकारी बताया गया है और इससे बालों, त्वचा और शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) और नुकसान के बारे में –

दर्द से मिले छुटकारा

सिर, हाथों और पैरों में दर्द होने पर आप कपूर का प्रयोग करें। कपूर की मदद से दर्द से तुरंत निजात पाई जा सकती है। आप कपूर को लेकर उसे दर्द वाले हिस्से लगा लें। कपूर लगाने से दर्द एकदम सही हो जाएगी। दर्द के अलावा सूजन वाले हिस्से पर भी कपूर लगाना फायदेमंद होता है और इसे लगाने से सूजन कम होने लग जाती है। बाजार में बिकने वाले कई तरह के बामों में कपूर का ही प्रयोग किया जाता है। इसलिए आप भी दर्द होने पर कपूर को लगा सकते हैं।

सर्दी और खांसी से मिले निजात

कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) खांसी दूर करने में फायदेमंद होते हैं। कपूर की मदद से सर्दी और खांसी से भी राहत पाई जा सकती है। सर्दी होने पर आप गर्म पानी के अंदर कपूर को डाल लें और इस पानी की भाप ले लें। भाप लेने से आपकी सर्दी और खांसी एकदम दूर हो जाएगी।

कपूर के फायदे

दस्त करे सही

कपूर के फायदे (Kapur ke fadye) दस्त जैसी समस्या में भी असरदार होते हैं। कपूर को खाने से गैस की समस्या से निजात पाई जा सकती है। गैस के अलावा कपूर का सेवन करने से दस्त की परेशानी भी सही हो जाती है। इसलिए जो लोग गैस और दस्त से परेशान रहते हैं वो लोग कपूर का सेवन किया करें।

कपूर के फायदे

सिर की जूं मारे

सिर पर जूं होने पर आप कपूर को अपने बालों पर लगा लें। कपूर को बालों पर लगाने से जूं एकदम मर जाएंगी। जूं होने पर आप कपूर का तेल बालों पर लगा लें और थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार कपूर का तेल इस्तेमाल करने से सिर की जूं मर जाएंगी और आपको खुजली से भी राहत मिल जाएगी।

बाल हों लंबे

कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) बालों के साथ भी जुड़े हुए हैं। लंबे बाल पाने की चाहत रखने वाले लोग कपूर अपने बालों पर लगाएं। कपूर के तेल को बालों पर लगाने से बाल लंबे और घने हो जाते हैं।

कपूर के फायदे

आप चाहें तो कपूर को किसी अन्य तेल जैसे नारियल या लैवेंडर में भी मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। कपूर को बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे होने के अलावा जड़ों से मजबूत भी हो जाते हैं।

संक्रमण करे दूर

कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) त्वचा के साथ भी जुड़े हुए हैं और संक्रमण होने पर अगर कपूर लगाए जाए तो संक्रमण सही हो जाता है। फंगल संक्रमण होने पर आप कपूर का प्रयोग करें। इसे लगाने से त्वचा पर ठंडक पहुंचती है।

जलन हो दूर

त्वचा पर जलन या दाने होने पर आप कपूर का इस्तेमाल (Kapur ke fayde) करें। अक्सर गर्मी के मौसम में त्वचा में जलन होने लगती है और कई बार दाने निकल आते हैं। अगर आपको भी त्वचा से संबंधित ये परेशानी रहती है तो आप त्वचा पर कपूर लगा लें।

कपूर के फायदे

फटी एड़ियों से मिले राहत

कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) फटी एड़ियों को ठीक करने में सही साबित होते हैं। सर्दी के मौसम में ए‍ड़ियां फटने की समस्या आम होती है और कई बार इनमें दर्द होने लग जाता है। अगर आपकी एड़ियां भी फटी रहती हैं तो आप कपूर का प्रयोग करें। एड़ियों पर कपूर लगाने से एड़ियां ठीक हो जाती हैं। आप बस कपूर को पानी के अंदर डाल दें।

कपूर के फायदे

फिर आप इस पानी के अंदर अपने पैरे 10 मिनट तक रखें लें। पानी से पैर निकालने के बाद उन्हें सूखा लें और उन पर माइस्‍चराइजर लगा लें। ये उपाय करने से आपकी एड़ियां एकदम सही हो जाएगी।

मुंहासों हों सही

कपूर के फायदे (Kapur ke fayde) मुहासों के दाग मिटाने के काम आते हैं। मुंहासे होने पर आप कपूर को अपने चेहरे पर लगा लें। कपूर को मुंहासों पर लगाने से मुंहासे सही हो जाते हैं और मुंहासों का निशान भी चेहरे पर नहीं पड़ता है। इसके अलावा अगर नियमित रुप से इसे चेहरे पर लगाया जाए तो मुंहासों की समस्या से बचा जा सकता है और चेहरे पर मुंहासे नहीं होते हैं। (और पढ़ें – मुहांसे होने के कारण)

कपूर के नुकसान

कपूर के साथ कई तरह के नुकसान भी जुड़े हुए हैं जो कि इस प्रकार हैं।

  • कपूर का नुकसान 1 : आप अधिक मात्रा में कपूर का सेवन ना करें। अधिक कपूर खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
  • कपूर का नुकसान 2 : बच्चों को बिलकुल भी कपूर खाने ना दें।
  • कपूर का नुकसान 3 : जिन लोगों को एलर्जी शिकायत रहती है वो लोग कपूर का प्रयोग ना करें। इसका प्रयोग करने से एलर्जी भी हो सकती है।

कपूर के फायदे और नुकसान जानने के बाद आप इसका प्रयोग जरूर करें और ऊपर बताई गई परेशानियों से निजात पा लें।

Back to top button
?>