बॉलीवुड

बिना मेकअप बॉलीवुड के इन स्टार्स की तस्वीरें देखकर हो जाएंगे हैरान, नंबर 3 को देखकर पहचान भी नहीं पाएंगे

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो कई सालों से बॉलीवुड जगत में राज कर रहे हैं। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था तबसे लेकर के आज तक जब वो उम्र के एक पड़ाव को पार कर चुके हैं तब भी उनका रूतबा बॉलीवुड में उसी तरह से बरकरार है जितना पहले हुआ करता था। बात अगर आज के समय की करें तो आज फैशन और मेकअप के बल पर पता ही नहीं चलता की स्टार की उम्र कितनी है। कई बार एक्टर फिल्म में अपनी उम्र से बड़े भी दिखाए जातें हैं तो कई बार वो छोटी उम्र के किरदार भी निभाते हैं, जिसके चलते फैंस को उनकी सही उम्र का अंदाजा भी नहीं लग पाता है तो आज हम आपको उन्हीं स्टार्स की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जिनको देखकर आपको उनकी सही उम्र का अंदाजा लग सकेगा।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी फिटनेस को इस तरह से बरकरार रखा हैं कि आप उनको देखकर ये नहीं जान सकते कि उनकी उम्र कितनी हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी अब 57 साल के हो चुके हैं, और उनकी इस तस्वीर को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की बात करें तो आज भी वो काफी फिट हैं। 50 साल की उम्र में भी वो एक एक्शन हीरों हैं, उनकी बॉडी और फिजीक को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लेकिन अजय देवगन की बिना मेकअप पिक देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।

शाहरूख खान


बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान की हाल ही में आई फिल्म जीरों में आप उनको देखकर उनकी उम्र की बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। 53 साल के शाहरूख आज भी फिल्मों में एक रोमेंटिक हीरो का किरदार निभाते हैं और अपने से उम्र में लगभग आधी उम्र की हिरोइनों के साथ ऑनस्क्रीन इश्क लड़ाते हैं। लेकिन बिना मेकअप के आप शाहरूख को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं।

सनी देओल

एक समय पर बॉलीवुड के एक्शन हीरो माने जाने वाले सनी देओल की उम्र इन सभी अभिेनेताओं से काफी ज्यादा है लेकिन उन्होंने खुद को इतना फिट कर रखा है कि आप उनको देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि वो 62 साल के हैं। वाकई में सनी देओल ने खुद को इस उम्र में भी काफी फिट कर रखा है।

Back to top button