दिलचस्प

अपने किरदार और गुड लुक की वजह से लड़कियों के बीच मशहूर हो गए थे ये 5 टीवी स्टार, लेकिन ..

रील स्टार पर क्रश रखने की कोई उम्र नहीं होती, ये प्यार भी किसी असल प्यार से कम नहीं होता। हम किसी टीवी शो को देखते हैं और उस स्टार और उसके किरदार पर पूरी तरह फिदा हो जाते है। टीवी जगत में बहुत से ऐसे कलाकार रहे हैं जिनके शो हम देखने के लिए हम हर किसी से लड़ जाया करते थे। शो देखने से भी ज्यादा दिलचस्पी अपने उस स्टार क्रश को देखने की होती थी जिस पर हमारा दिल फिदा रहता था। आज आपको याद दिलाते हैं कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स की जिनके किरदार और सुपर गुड लुक्स की वजह से लड़कियां उनकी दीवानी रहती थीं।

राजीव खंडेलवाल

आज राजीव भले ही बड़े स्क्रीन पर कमाल दिखाते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके टीवी शो लड़कियों के बीच में खासे फेमस हुआ करते थे। इनमें शामिल था लेफ्ट राइट लेफ्ट जिसमें राजीव राजवीर सिंह शेखावत का किरदार निभाए थे। यह आर्मी ट्रेनिंग बेस्ड शो था जो उस समय यूथ के बीच काफी फेमस हुआ करता था। इस शो में राजीव खंडेलवाल पर बहुत सी लड़कियों का क्रश था। इस शो के अलावा राजीव औऱ भी कई हिट शो में नजर आए थे।

करण वाही

हेट स्टोरी 4 से बड़े पर्दे पर कमद रखने वाले करण वाही हमेशा से छोटे पर्दे के क्यूट स्टार रहे हैं जिनकी मासूम सी स्माइल पर लड़कियां फिदा हो जाया करती थी। करण वाही को फेम शो रिमिक्स से मिला था, लेकिन इससे भी ज्यादा उन्हें सीरीयल दिल मिल गए में पसंद किया गया। इस शो के बाद करण रिएलिटी शो में भी नजर आए थे।

करणवीर बोहरा

हाल ही में बिग बॉस शो के रनरअप रहें करणवीर बोहरा ने लंबे समयत तक लड़कियों के दिल में अपनी जगह बना कर रखीं। आज भी करणवीर का जादू वैसा ही बरकरार है। केवी सबसे पहले शो कसौटी जिंदगी में प्रेरणा और अनुराग के बेटे प्रेम के रोल में नजर आए। बैड ब्वॉय की इमेज के साथ केवी हर घर में छा गए। इसके बाद केवी ने श्रुति सेठ के साथ सीट कॉम शरारत में काम किया जिसमें उनके क्यूट लुक को काफी पसंद किया गया। कुछ समय पहले ही केवी आहिल बनकर शो कुबूल है में नजर आए थे। उनका यह शो भी काफी हिट रहा था।

हर्षद चोपड़ा

लड़कियों के दिल की ध़ड़कन बढ़ाने में हर्षद चोपड़ा भी कभी पीछे नहीं रहें। लेफ्ट राइट लेफ्ट के मासूम अली के किरदार के साथ करियर की शुरुआत करने वाले हर्षद चोपड़ाने कई फेमस टीवी शो में काम किया। इसमें  अंबर धारा, तेरे लिए, धर्मपत्नी, दिल से दी दुआ..सौभाग्यवती भव: शामिल है। हाल ही में वह जेनिफर विगेंट के साथ बेपनाह शो मे साथ नजर आ रहे हैं। इसमें से सिरियल तेरे लिए के लिए हर्षद चोपड़ा को काफी पसंद किया गया था।

करण सिंह ग्रोवर

टीवी इंड्सट्री के सलमान खान के नाम से फेमस करण एक समय में लड़कियों के मेजर क्रश हुआ करते थे। करण ने कई टीवी शो में काम किया था, लेकिन टीवी शो दिल मिल गए में डॉ अरमान के किरदार से उन्हें बहुत शोहरत मिली। उस समय ये टीवी शो करण के विटी किरदार और हैंडसम लुक की वजह से काफी फेमस हुआ था। इस शो के खत्म होने के बाद करण शो कुबुल है में लीड रोल में नजर आए और एक बार फिर असद के किरदार में सबका दिल लूट ले गए।

टीवी स्टार्स के गुडलुकिंग होने की लिस्ट औऱ भी लंबी है, लेकिन ये कुछ चुंनिंदा नाम है जो लंबे समय से हमारे दिलों में बसे हुए हैं। आज भी इनकी एक झलक लड़कियों क दीवाना बना देती है। इन स्टार्स ने अपने इस चार्म से लंबे समय तक हमारा मनोरंजन किया है।

यह भी पढ़ें

Back to top button