दिलचस्प

इन बॉलीवुड कपल्स ने अनोखे अंदाज में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी, देखकर कहेंगे How Cute

किसी भी कपल्स की जिंदगी में माता पिता बनने का पल सबसे खास होता है। यह पल सिर्फ किसी आम शादीशूदा जोड़े के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए भी बहुत खास होता है। बॉलीवुड कपल्स आम लोगों से अलग होते हैं ऐसे में उनके जीवन से जुड़ा कोई भी काम दूसरे लोगों से एकदम अलग होता है। बॉलीवुड कपल्स की शादी तो और लोगों से हटके होती है साथ ही माता पिता बनने की बात भी ये कपल्स कुछ ज्यादा ही अलग अंदाज में देते हैं। आपको बताते हैं ऐसे कपल्स के बारे में जिन्होंने अपने माता पिता बनने की खबर लोगों के एकदम अलग अंदाज में बताई।

सानिया मिर्जा- शोएब मलिक

भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार सानिया और शोएब की शादी को लेकर खूब हल्ला मचा था। हालांकि बाद में दोनों के प्यार और सानिया के जवाब ने सबको भरोसा दिला दिया की यह दोनों बेस्ट कपल हैं। शादी के बाद लंबे समय तक सानिया के मां ना बनने की खबर से भी इनके रिश्ते पर सवाल उठाए जाने लगे थे, लेकिन जिस पल यह खुशखबरी इस कपल को मिली इन्होंने बहुत ही अनोखे अंदाज में लोगों के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया।

सानिया ने एक वॉर्ड रोब की कार्टून स्टाइल मे पोस्ट किया था। जिसमें एक तरफ मिर्जा और एक तरफ मलिक लिखा था और बीच में मिर्जा मलिक लिखा था। इससे लोगों क पता चल गया कि इनके जीवन में छोटा सा नन्हा सा बेबी आने वाला है।

शाहिद- मीरा

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक शाहिद और मीरा ने अपनी शादी से लोगों को चौंका दिया था। ब्रेकअप के बाद शाहिद अचानक से अरेंज मैरिज कर लेंगे किसी ने ना सोचा था। बाद में मीरा और शाहिद की कैमेस्ट्री देख लोगों को यकीन हो गया कि इनमें कितना पय्रा है। शाहिद और मीरा को पहली बेटी अगस्त 2016 में हुई और उन्होंने अपने नाम को मिलाकर बेबी का नाम मिशा रखा। वहीं जब मीरा दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तो ये न्यूज शाहिद और मीरा ने एकदम अलग ही अंदाज में लोगों से शेयर की थी।

शाहिद औऱ मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनकी बेटी मीशा लेटी हुई है और बगल में ढेर सारे बैलून हैं। साथ ही ऊपर लिखा हुआ था बिग सिस्टर। इससे लोगों को पता चल गया कि मीशा बहुत जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं और शाहिद फिर से पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम जैन रखा है।

रणविजय सिंह- प्रियंका वोहरा

रोडिज फेम रणविजय कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। रणविजय ने 2014 में प्रियंका से शादी कर ली थी। जब प्रियंका प्रेग्नेंट हुईं तो इस खुशखबरी को रणविजय ने बड़े ही प्यारे अंदाज में अपने फैंस से शेयर किया। रणविजय ने अपनी और प्रियंका की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की जिसमें उन्होंने प्रियंका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था। साथ ही उन्होंने लिखा था बेबी ममा और मुझे बुलाती है बेबी डैडी।

नील नीतिन मुकेश- रुक्मणि सहाय

नील का करियर बॉलीवुड में कुछ खास चल नहीं पाया, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। नील औऱ रुक्मणि ने 9 फरवरी 2017 में शादी की। इसके बाद जब रुक्मणि प्रेग्नेंट हुई तो कपल ने बेहद ही फनी और क्रिएटिव तरीके से ये न्यूज लोगों तक पहुंचाई

इस क्यूट कपल ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की । इसमें से एक तस्वीर में एक चिड़िया के चोंच में बैग है जिसमें एक बेबी है औऱ लिखा है टू बी डिलवर्ड सून। साथ ही दूसरी तस्वीर में नील और रुक्मणी ने हाथ में हाथ पकड़ा हुआ है और एक कोट्स लिखा था कि हम अब तीन हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button