बॉलीवुड

अपने से 20 साल बड़े हीरो के साथ माधुरी ने किया था कुछ ऐसा, आज भी करती हैं अफसोस

बॉलीवुड की दुनिया रियल लाइफ की दुनिया की होते हुए भी एकदम अलग होती है। यहां पर कुछ ऐसे किस्से और कुछ ऐसी कहानियां होती हैं जो बाहरी दुनिया के लिए काफी चौंकाने वाले हो सकते हैं। यहां फिल्में बनती हैं जो हीरो हिरोइन के उम्र का ज्यादा फासला भी दर्शकों के मनोरंजन पर असर नहीं डालता। हालांकि कई बार ऐसे ही फिल्मों में हुए कुछ किस्से सिर्फ दर्शकों को ही नहीं फिल्माए गए एक्टर्स को भी याद रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा हुआ था डान्सिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ जिन्हें आज तक एक फिल्म और उसके फिल्माए गए एक सीन का हमेशा से अफसोस रहा।

विनोद खन्ना के साथ दिए थे इंटिमेट सीन

यह फिल्म थी दयावान जो की 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना हीरो हिरोइन थे। उस वक्त विनोद खन्ना से माधुरी दीक्षित 20 साल छोटी थीं। आज भी एक्टर और एक्ट्रेसेज के बीच उम्र के फासले उतने ही है। चाहे वो शाहरुख और दीपिका हों या फिर सलमान औऱ अनुष्का, लेकिन उस वक्त माधुरी और विनोद खन्ना ने ऐसा बोल्ड सीन दे दिया था जिसे देख दर्शकों के होश उड़ गए थे।

विनोद खन्ना ने फिल्मों से ही सन्यास नहीं लिया था बल्कि सन्यासी जीवन ही अपना लिया था। इसके कुछ समय बाद ग्लैमर वर्ल्ड फिर उन्हें अपनी ओर खींचने लगा। फिल्म कुर्बानी से फिरोज और विनोद खन्ना की दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी। उस वक्त फिरोज दयावान फिल्म बना रहे थे। दोस्ती की खातिर फिरोज ने विनोद खन्ना तो दयावान में लीड रोल ऑफर कर दिया और विनोद खन्ना ने भी ऑफर तुरंत ले लिया। उस वक्त हिरोइन का मिलना मुश्किल हो रहा था। उसकी वजह यह थी की फिल्म में हीरोइन का ज्यादा रोल नहीं था और जितना था वह सिर्फ एक वेश्या का रोल था।

मजबूरी में की थी फिल्म

माधुरी दीक्षित को इस रोल को लिए संपर्क किया गया। माधुरी को ऑफर तो मिला, लेकिन विनोद खन्ना उनकी उम्र से बहुत बड़े थे। हालांकि उन्हें फिल्में मिलनी कम हो गई थी इसलिए काम हाथ में लेना उनकी मजबूरी हो गया था। माधुरी ने फिल्म के रोल के लिए हां कह दी। फिल्म की कास्ट चुन ली गई और शूटिंग शुरु हो गई, लेकिन माधुरी के लिए एक समस्या सामने आ गई।

फिल्म में एक इंटीमेट सीन थी जिसमें विनोद खन्ना और माधुरी को किसिंग सीन देने थे। माधुरी ने अपनी पहचान हमेशा से पारिवारिक फिल्मों की बनाई थी। उन्होंने बोल्ड डॉन्स भी किया था, लेकिन अनिल कपूर और संजट दत्त के साथ जो उनके साथ के हीरो थे। विनोद खन्ना के साथ पहली बार वह किसी फिल्म में आ रही थीं और इस तरह के इंटीमेट सीन के साथ। सबको लगा शायद माधुरी इस फिल्म के लिए मना कर दें या फिर सीन पर आपत्ति जताएं।

माधुरी ने बड़ी सहजता से उस वक्त यह सारे सीन कर लिए। इसके बाद फिल्म पर्दे पर अपने इस सीन की वजह से बेहद चर्चा में आई। इस एक सीन को देखने के लिए लोग सिनेमा में पहुंचने लगे और फिल्म का नाम हो गया। हालांकि बाद में माधुरी को बहुत ही अफसोस हुआ। इसके बाद वह असहज हो गईं। उन्होंने कई साल बाद इस बात का खुलासा किया की उन्हें वह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें :

Back to top button