स्वास्थ्य

कई सारी खुबियों से भरपूर होता है ‘काला सेब’, लाल सेब से कई गुना अधिक होती है कीमत

फलों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल सेब है और ये हर जगह अलग-अलग तरीके का मिलता है लेकिन आपने अब तक जितना भी सेब देखा होगा उन सबका रंग लाल ही होता है. लाल सफेद खाने से रंग भी सफेद होता है और इसके कई तरह के फायदे भी होते हैं लेकिन क्या आपने कभी काले रंग के सेब के बारे में सुना है ? आप सभी ने लाल रंग के सेब को खाया होगा लेकिन हम आपको काले रंग के सेब के बारे में बताएंगे, असल में ये सेब पूरा काला नहीं होता लेकिन गहरा बैंगनी रंग का होता है जिसे बहुत से लोग काले सेब के नाम से भी जानते हैं यह सेब बहुत दुर्लभ होता है और बहुत कम पाया जाता है. कई सारी खुबियों से भरपूर होता है ‘काला सेब’, इसलिए बहुत से लोग इसे खरीदने पर कुछ दिन लोगों को दिखाते या शोपीस में रखते हैं फिर बाद में खाते हैं ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस दुर्लभ फल में बहुत सी खूबियां पायी जाती हैं.

कई सारी खुबियों से भरपूर होता है ‘काला सेब’

भूटान की पहाड़ियों पर पैदा होने वाले इस काले सेब को ब्लैक डायमंड के नाम से भी जाना जाता है. इस सेब की किस्म को हुआ नियु भी कहते हैं और ये सेब किलो के हिसाब से नहीं बल्कि एक के हिसाब से मिलता है. दुनिया में बहुत सी अजीबो-गरीब चीजों में काला फल भी शामिल है जो स्वाद में हल्का मीठा और हल्का खट्ठा होता है. इस सेब की कीमत युआन होती है इससे चीन की कंपनी दन्डोंग टिआलुओ शेग नोग ई कॉमर्स ट्रेड 50 हेक्टेयर जमीन में खेती की जाती है.

इन फलों के काले होने का मुख्य कारण दिन और रात के बीच का तापमान का अंतर होता है और इसके साथ ही तीव्र सूर्य की किरणें और पराबैंगनी प्रकाश जो उनकी त्वचा को गहरे लाल रंग से गहरे बैंगनी रंग में बदल जाता है. इस सेब का आकार और बाहरी रंग चिकना और खूबसूरत नजर आता है और इस सेब के पेड़ को बढ़ने में 8 साल लग जाते हैं जिसके बावजूद 30 प्रतिशत पेडों में ही काले सेब लग पाते हैं. इस काले सेब को खाने वालों की संख्या ज्यादा है जिसके लिए वो कितनी भी कीमत हो अदा करने के लिए तैयार रहते हैं.

 

Back to top button