अध्यात्म

इस पेड़ की जड़ की पूजा बना देगी आपको धनवान, रंक भी बन जाता है राजा

इस संसार में असल खुशी स्वास्थ्य औऱ चरित्र के साफ होने को बताया गया है। सुखी होने की परिभाषा बताई जाती है कि पैसे से आप खुशियां नहीं खरीद सकते। इसके बाद भी लोग सिर्फ धन कमाने के पीछे ही पड़े रहते हैं। माना कि पैसे सब कुछ नहीं है पर कुछ तो है। जीवन यापन करने के लिए धन भी उतना ही जरुरी है जितना की स्वास्थ्य या निरोगी काया। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि धन कमाना ही जरुरी नही है बल्कि उस धन का टिकना भी जरुरी है। कई बार लोग मेहनत से धन कमाते तो हैं, लेकिन वह टिकता नहीं और हमेशा इसी कमी बनी रहती हैं।

धन प्राप्ति के मार्ग

धन प्राप्ति के लिए गलत मार्ग अपनाना सही नही है। किसी से लुटा हुआ, चोट पहुंचाया हुआ, छिना हुआ, परेशान करके लिया हुआ धन कभी भी व्यक्ति को खुशी नहीं देगा। इस तरह से धन कमाने के बारे में सोचे भी ना। धन हमेशा मेहनत से कमाना चाहिए। हालांकि अगर कमाया हुआ धन टिकता नहीं है तो यह अलग समस्या है। इसके लिए आप किसी भी तरह का उपाय कर सकते हैं। हमारे शास्त्रों में बहुत से ऐसे पेड़ या वनस्पतियों के बारे मे बताया गया है जिसकी अगर श्रद्धा पूर्वक पूजा की जाए जो आपको धन की प्राप्ति तो होगी ही आपका भाग्य भी बदल जाएगा।

जिस पेड़ के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका उपाय आप सिर्फ गुरुवार के दिन कर सकते है।  इस पेड़ की जड़ें बहुत ही चमत्कारी मानी जाती है। साथ ही अगर यह पेड़ आपके घर में आ जाए तो अपने साथ ढेर सारी धन संपदा लेकर आता है। इससे घर में धन के साथ साथ सुख समृद्धि भी आती है। यह केले का पेड़ है जिसमें भगवान विष्णु वास करते हैं और इसकी पूजा से कई तरह की दुख और तकलीफें दूर हो जाती हैं।

गुरुवार के दिन करें पूजा

सबसे पहले कोई भी एक गुरुवार का दिन चुन लें क्योंकि यह भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इसके बाद सुबह नहा धोकर पीले वस्त्र धारण कर लें। अगर कोई भी पीला कपडा ना हो तो पीला रुमाल लें। अब कही भी  केले का पेड़ देख लें। इस बात का ध्यान रखें कि जब आप पूजा कर रहे हों तो ऐसा करते कोई आपको ना देखें। अगर आप किसी के घर में पूजा करने जा रहें हैं तो उन्हें पहले से बता दें कि पूजा करते वक्त कोई आपको ना देखें। साथ ही कोई आपको पूजा के वक्त टोके भी ना।

अब सबसे पहले केले के पेड़ के पास जाएं और थोड़ी सी जड़ लें। उस जड़ को चुपचाप से से अपने पास रख लें। उसके बाद से उस जड़ को गंगाजल से धो लें और पीला धागा बांध लें और फिर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में हमेशा रखें। इससे आपके पास धन प्राप्ति के मार्ग जल्दी खुल जाएंगा। इसके साथ ही जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की से आपका जीवन सुखी हो जाएगा। केले के पेड़ की पूजा करते रहने से भगवान विष्णु आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे और आपको धन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button