अध्यात्म

शनि की साढ़े साती से हों परेशान तो करें ये उपाय, शनिदेव प्रसन्न हो कर संवार देते हैं किस्मत

शनिदेव को न्याय का देवता मानते हैं। कई लोग उनसे डरते है, लेकिन असल में शनिदेव सिर्फ उन्हीं के लिए खतरनाक हैं जो बुरे कर्म करते हैं। इसके अलावा  शनिदेव यदि किसी से प्रसन्न हो जाते हैं तो उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। हालांकि शनि देव की कुदृष्टि जिस पर पड़ती है उसके जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती हैं। शनिदेव के क्रोध को शांत करना मुश्किल जरुर है,लेकिन अंसभव नहीं। अगर आपके ऊपर भी शनि की साढ़े साती चल रही है तो फिर कुछ उपाय से आप उसे शांत कर सकते हैं। साथ ही और भी कई तरह की परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

बाधाओं को दूर करने के लिए

कई बार जीवन में बाधाएं ही नजर आती हैं और उसका हल ही नहीं निकलता। होते हुए काम रुकने लगते हैं और हर काम में अड़चन आने लगती हैं। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करना बहुत जरुर है। शनिवार को काले कुत्ते काली गाय या काली चिड़िया को दाना डालें या रोटी का टुकड़ा डालने से बहुत आराम मिलता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें साफ भोजन दें। शनिवार के दिन तेल से बनें पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। भूलकर भी किसी भिखारी या असहाय का अपमान ना करें।

मनोकामना पूरी करने के लिए

अगर आपके मन में कोई इच्छा है औऱ वह पूरी नहीं हो रही तो शनिदेव के प्रसन्न कर आप मनोकामना भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए एक शनिवार को शाम के समय अपनी लंबाई यानी हाईट के बराबर रेशमी धागा नाप लें। अब इसे साफ पानी से धो लें और आम के पत्ते पर लपेट दें। अब पत्ते और रेशमी धागे को हाथ में ले और अपनी मनोकामना का ध्यान करें और कहीं बहते हुए जल में प्रवाहित कर लें। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

सद्बुद्धि के लिए

आपके पास सिर्फ ज्ञान हो, लेकिन उसे उपयोग करने की बुद्धि ना हो तो फिर आपके लिए बड़ी समस्या हो सकती है। हर किसी को सद्बुद्धि की जरुरत होती है। इसके लिए  शनिवार की रात में रक्त चंदन से अनार की कलम से एक भोजपत्र पर ऊं ह्रीं लिखकर रोज पूजा करें। पढ़ाई और परीक्षा निकालने वाले बच्चों के लिए यह उपाय बहुत ही खास माना जाता है।

साढ़ेसाती दूर करने के लिए

शनि की साढ़ेसाती औऱ ढैय्या किसी क भी बहुत परेशान कर सकती है। आदमी अपना मानसम्मान प्रतिष्ठा भी खोने लगता हैं। ऐसे में इसके प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव का यह उपाय कर सकते है।शनिवार को किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करें। स्पर्श करने के साथ साथ पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा भी करें। इसके बाद ऊं शं शनैश्च्राय नम: का जप करे।  इससे साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।

नौकरी के लिए

शनिवार  के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन वैभव और यश बढ़ता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वहां के माहौल के लिए यह उपाय बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो यह भी आपके लिए बहुत खास है।

यह भी पढ़ें:

 

Back to top button