दिलचस्प

भारत के 5 सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट हुई जारी, जानिए कोहली और धोनी में से किसने मारी बाजी?

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर भले ही सिर्फ 11 खिलाड़ी खेलते हो, लेकिन उनके साथ 125 करोड़ भारतीयोंं की उम्मीदें जुड़ी रहती हैं। भारत में क्रिकेट का फैन बच्चा बच्चा है। क्रिकेट के प्रति दिवानगी को शब्दोंं में नहीं बयां किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में क्रिकेट अगर किसी देश में सबसे ज्यादा फेमस हैं तो वह है भारत में। भारत का नाम क्रिकेट की लोकप्रियता में सबसे पहले आता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

आज हम आपको भारत के उन खिलाड़ियों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जोकि सबसे ज्यादा अमीर हैं। जी हां, भारतीय क्रिकेट के इतिहास पर अगर नजर डाला जाए तो बहुत से खिलाड़ी क्रिकेट में अपना लोहा मनवा चुके हैं तो कुछ मैदान पर आज भी कमाल दिखा रहे हैं। इन सबके अलावा क्रिकेट की एक नई फौज भी तैयार हो रही हैं। इसी बीच हम आपको भारत के उन 5 अमीर क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास सबसे ज्यादा दौलत है या यूं कहें कि उनसे अमीर क्रिकेट भारत में कोई नहीं है।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर कई अनोखे रिकॉर्ड तोड़े तो कई बनाए भी हैं। अब सचिन क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके रग रग में क्रिकेट बहता है। सचिन की संपत्ति की बात करे तो इनके पास 1066 करोड़ रूपया है और ये भारत के सबसे अमीर क्रिकेट की सूची में नंबर वन हैं। बता दें कि सचिन का मुंबई में तीन रेस्टोरेंट हैं और बाकी इनका बिजनेस भी है।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। हालांकि, धोनी समय समय पर खुद को साबित करते रहते हैं और माना जा रहा है कि 2019 के विश्व कप के बाद वे सन्यास ले लेंगे। ऐसे में इनकी संपत्ति की बात करे तो इनके पास कुल संपत्ति 522 करोड़ रूपये हैं और अमीर क्रिकेटर के लिस्ट में इनका नाम दूसरे नंबर पर आता है। इनका मुख्य आय विज्ञापन और बीसीसीआई द्वारा वेतन है।

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान कोहली का करियर इन दिनों चरम पर है। कोहली एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनके पास कुल संपत्ति 390 करोड़ रूपये हैं। इनका आय का साधन बीसीसीआई की सैलरी और विज्ञापन है। कोहली फिलहाल इस मामले में धोनी से पीछे हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

वीरेंद्र सहवाग

अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा देने वाले सहवाग भले ही क्रिकेट छोड़ चुके हैं, लेकिन इनकी कमाई बहुत ज्यादा है। सहवाग के पास खुद की एकडेमी है और कुछ प्राइवेट बिजनेस भी है। इसके अलावा कई सारे विज्ञापन भी हैं। बता दें कि सहवाग की कुल संपत्ति 225 करोड़ रूपये है।

यूसुफ पठान

यूसुफ पठान का नाम भी अमीर क्रिकेटर के लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, यूसुफ पठान अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की नींद उड़ा देते थे। इनकी कुल संपत्ति की बात करे तो इनके पास 172 करोड़ रूपये हैं।

Back to top button