बॉलीवुड

तलाक के बाद इस मॉडल से इश्क लड़ा रहे हैं फरहान अख्तर, जल्द करने वाले हैं शादी

एक्टिंग की दुनिया से आए दिन अफेयर या ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं, जोकि बेहद आम है, लेकिन जब बात शादी की पहुंच जाए तो मामला थोड़ा सीरियस लगने लगता है। जी हां, साल 2018 में तो बॉलीवुड में शादियों की धूम रही है, लेकिन 2019 में शादियों का धमाका होता हुआ दिखाई दे रहा है। साल के शुरूआत से ही खबर आने लगी है कि फलाना कलाकार शादी करने वाला है। इसी सिलसिले में फरहान अख्तर का नाम सामने आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। साल 2016 में इन्होंने अपनी 11 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया था और तलाक ले लिया। तलाक के बाद इनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। फरहान अख्तर हमेशा से अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बीते साल अक्टूबर में इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ अपना रिश्ता कबूला, लेकिन अब यह खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं। बता दें कि दोनों के बीच काफी अच्छा रिलेशनशिप है।

इस साल दोनों कर सकते हैं शादी

 

तलाक के बाद फरहान अख्तर का नाम बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, लेकिन उनके दिल में शिबानी दांडेकर बस चुकी हैं। शिबानी दांडेकर पेशे से मॉडल और अभिनेत्री दोनों है। मॉडलिंग में इनका सिक्का चलता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों 2019 के आखिरी तक शादी करने वाले हैं और इसकी तैयारियां इन्होंने शुरू कर दी है। शादी को लेकर फिलहाल फरहान अख्तर कुछ बोलते नहीं है, लेकिन दोनों का रिलेशनशिप बहुत ही ज्यादा सीरियस है, ऐसे में दोनों इस साल शादी करके फैंस को सरप्राइज देने का प्लान भी बना रहे हैं।

फैमिली से मिल चुकी हैं मंजूरी

बताते चलें कि फरहान अख्तर को शिबानी से शादी करने के लिए फैमिली की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी हैं। दरअसल, बीते कुछ दिन पहले फरहान अख्तर की एक फैमिली फोटो वायरल हुई, जिसमें इनके साथ शिबानी दांडेकर भी दिखाई दे रही हैं। फरहान अख्तर के फैसले से उनके बच्चे भी खुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फरहान अख्तर के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है। दोनों बहुत ही ज्यादा क्यूट हैं और अपने पापा के फैसले से पूरी तरह से खुश हैं।

शादी की हो रही हैं तैयारियां

भले ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हो, लेकिन दोनों मना भी नहीं कर रहे हैं। और सूत्रों की माने तो दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। दरअसल, दोनों की फैमिली को कई बार एक साथ स्पॉट किया  गया है और फिर दोनों भी एक दूसरे के बारे में अब खुलकर बोलते हैं। ऐसे में यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।

Back to top button