दिलचस्प

23 साल के लड़के ने 91 साल की महिला से की शादी, हनीमून पर जाने के बाद जो हुआ वो जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों को जोड़ता है और उनके बीच ऐसा एक रिश्ता बनाता है जो कभी नहीं टूटता, प्यार और विश्वास से भरे इस रिश्ते को एक नाम दिया जाता है जो होता है शादी। प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है, ये किसी भी उम्र में होता है और किसी भी उम्र के साथ हो जाता है। ऐसा माना जाता रहा है कि अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी करना लक्की होता है, और आपने कई लोगों को देखा भी होगा, यहां तक की क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी की और ऐसा कहा जाता है कि वो उनके लिए लक्की साबित हुई। और बता दें कि ये डिफरेंस 3-4 साल का होता है, लेकिन तब क्या हो जब ये डिफरेंस 68 साल का हो, सुनकर लगा ना झटका, लेकिन ऐसी एक शादी हुई है।

इन दिनों सोशल मीडिया में एक शादी को लेकर के खूब चर्चा हो रही है जिसमें लड़के की उम्र 23 साल और लड़की की उम्र 91 साल और दोनों ने शादी कर ली है।

दरअसल ये पूरा मामला अर्जेंटीना का है जहां पर ये शादी हुई है। अर्जेंटीना का रहने वाला ये लड़का लॉ का स्टूडेंट था, घर की आर्थिक स्थिती ठीक ना होने की वजह से उसकी पढ़ाई में काफी परेशानिया आती थी, उसके घर में उसकी मां, भाई के साथ 91 साल की महिला भी रहती थी, उस महिला को मिलने वाली पेंशन से ही उस लड़के की पढ़ाई में थोड़ी मदद मिल जाती थी, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ उस महिला की पेंशन का सहारा कब तक रहेगा इस बात का कोई अंदाजा नहीं था।

तब उस महिला ने उसे खुद से शादी करने के लिए कहा और बदले में शर्त रखी की अगर वो उससे शादी करता है तो वो उसकी पढाई का पूरा खर्च उठाएगी, महिला द्वारा दिए गए इस ऑफर को लड़के ने झट से मान लिया और उससे शादी करने को तैयार हो गया, लेकिन अब मन में सवाल ये उठ रहा है कि अगर उसे मदद ही करनी थी तो वो बिना शादी के भी कर सकती थी, तो फिर शादी क्यों?

हम आपको बताते हैं इसके पीछे जुड़ा सच, दरअसल महिला का उम्र काफी ज्यादा हो चुकी थी और उसका निधन कभी भी हो सकता था जिसके बाद सरकार द्वारा पेंशन मिलनी बंद हो जाती। इसलिए महिला ने शादी करने की बात की जिससे वो लड़का उसका पति बन जाएगा और उसके मरने के बाद उसको उसकी पेंशन मिलेगी।

दोनों की शादी पूरे रस्मों-रिवाजों से हुई और वो दोनों हनीमून पर भी गए, लेकिन हनीमून के दौरानही महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उस लड़के ने अर्जेंटीना सरकार से पेंशन विभाग से संपर्क कर उनसे पेंशन मांगी, लेकिन पेंशन विभाग के अधिकारियों ने उस पर लालच में आकर शादी करने का आरोप लगाया, और उस लड़के को पेंशन तो नहीं मिली लेकिन गनीमत ये हुई की वो जेल जाने से बच गया, वरनासंपत्ति के लालच में आकर शादी करने के जुर्म में उसको जेल भी जाना पड़ सकता था।

Back to top button