बॉलीवुड

अमेरिका में बिक रहा है ‘दीपिका पादुकोण डोसा’, रणवीर बोलें ‘मैं तो खाऊंगा इसे, क्योंकि….’

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण चर्चा में हैं। दीपिका की छोटी सी लेकर बड़ी बड़ी चीज़े सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में रणवीर सिंह से शादी करके दीपिका पादुकोण ने लाखों युवाओं का दिल तोड़ दिया, लेकिन उनकी लोकप्रियता घटी नहीं। दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता शादी के बाद और भी ज्यादा बढ़ गई और इसका ताजा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिल रहा है। दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दीपिका पादुकोण शादी के बाद लगातार सुर्खियों में है। फिर चाहे उनका किसी फंक्शन में शिरकत करना हो या फिर अवॉर्ड शो में जाना हो। हर जगह सबकी निगाहे दीपिका पादुकोण पर ही टिकी हैं। दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता का अंदाजा तो हर किसी को होगा ही। हाल ही में, सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के नाम की डिश वायरल हो रही है, जिस पर दीपिका और रणवीर दोनों ने ही प्रतिक्रिया दी है। और खास बात यह है कि यह डिश अमेरिका में बिक रही है, ऐसे में दीपिका पादुकोण की खुशी का ठिकाना तो होगा ही नहीं।

अमेरिका के होटल में बिक रहा है दीपिका डोसा

हाल ही में अमेरिका के एक होटल का मेन्यू सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण का नाम लिखा हुआ है। जी हां, इस मेन्यू में दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा बिक रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हुए तो वहीं दीपिका और रणवीर इस पर मस्ती करते हुए नजर आएं। बता दें कि यह एक डोसा पार्लर हैं और यह अमेरिका के आस्टिन में स्थित हैं। यह फोटो एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद से ही यह खूब वायरल हो रही है। इस फोटो पर दीपिका और रणवीर दोनों ने ही कमेंट्स किया है।

वायरल फोटो पर दीपिका ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

दीपिका पादुकोण को जैसे ही इस मैन्यू डिश के बारे में पता चला, वैसे ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसे एक खूबसूरत कैप्शन देते हुए शेयर किया। दीपिका पादुकोण ने लिखा कि कोई भूखा है क्या? जी हां, दीपिका पादुकोण ने लिखा कि topped with fiery hot ghost chili and stuffed with our potato mix.” “hungry anyone?! अब इस खूबसूरत से कैप्शन को देखकर किसी को भी भूख लगना स्वाभाविक है। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी, तो वहीं पति रणवीर सिंह भी पीछे नहीं हटे।

दीपिका के पोस्ट पर रणवीर ने दिया ये जवाब

दीपिका पादुकोण के साथ साये की तरह रहने वाले रणवीर सिंह उन्हें कहीं भी अकेला नहीं छोड़ते हैं और ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। दीपिका पादुकोण ने जैसे ही पोस्ट किया, वैसे ही झट से रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए कहा कि हां, मुझे खाना है, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा भूखा हूं। बता दें कि रणवीर सिंह अपने इस अंदाज के लिए बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं और वे इस तरह के कमेंट्स अक्सर करते रहते हैं।

Back to top button