बॉलीवुड

बॉलीवुड में क्यूटनेस के मामले इन सेलेब्स के बच्चे हैं सबसे आगे, पांचवे नंबर वाला तो है सबसे क्यूट

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड स्टार्स हमेशा ही लाइम लाइट में रहते हैं उनकी छोटी-बड़ी हर बात पर लोगों की नजर होती हैं यहां तक की उनकी पर्सनल लाइफ भी पर्सनल नहीं रह जाती है क्योंकि वो कुछ भी करें कही भी जाएं मीडिया के कैमरों की नजर से वो बच नहीं पाते हैं और इसी चीज को स्टारडम कहते हैं जो इन स्टार्स को अपनी कड़ी मेहनत के बल पर मिलता है। लेकिन अगर उनकी बच्चों की बात करें तो ये स्टारडम उनको पैदा होते ही मिल जाता है। बॉलीवु़ स्टार्स के ये बच्चे अपनी क्यूटनेस की वजह से ही हर वक्त लाइम लाइट में छाए रहते हैं। जिस तरह से स्टार्स पर हर वक्त मीडिया के कैमरे लगे रहते हैं उसी तरह से उनके बच्चों पर भी उन कैमरों की नजर हर वक्त बनी रहती हैं। तो आज हम आपको बॉलीवुड के इन क्यूट बच्चों की तस्वीरें दिखाएंगे जिन्हें एक बार देखने के बाद आप उनकी और तस्वीरों को सर्च करने के लिए गूगल पर सर्च जरूर करेंगे।

आदिरा

रानी मुर्खजी और आदित्य चोपड़ा की बेटी आदीरा ना जन्म साल २०१५ में हुआ था लेकिन रानी और आदित्य ने अपनी बेटी को हमेशा कैमरों की नजरों से बचा के रखा, अदिरा की कोई भी पिक सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो पाई जब तक रानी ने खुद उसको शेयर नहीं किया, भले ही आदिरा कैमरों से बचकर रहती हों लेकिन उनकी ये तस्वीर देखकर आप भी उनकी क्यूटनेस के कायल हो जाएंगे।

आराध्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म १६ नवंबर २०११ को मुंबई में हुआ था। आराध्या के जन्म के बाद से ही ऐश्वर्या पूरी तरह से उनकी देखभाल में लग गई और जहां भी ऐश्वर्या जाती थी आराध्या उनके साथ ही रहती है। बता दें कि आराध्या काफी शांत मिजाज हैं और खूबसूरती के मामले में ऐश्वर्या पर ही गई हैं। इसके साथ ही वो बेहद क्यूट भी हैं।

इनाया

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी बेहद क्यूट है, तैमूर के साथ इनाया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनाया की शक्ल थोडी़ बहुत सोहा अली खान से मिलती जुलती है। इनाया की तस्वीरें देखकर आप भी उन्हें देखने के बाद यहीं कहेंगे हाउ क्यूट।

नितारा

अक्षय कुमार और ट्विकंल खन्ना के बेटी नितारा भी बेहद क्यूट हैं, हालांकि अक्षय अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं लेकिन इसके बावजूद भी मीडिया के कैमरों की नजर उनपर रहती ही हैं। बता दें कि नितारा की उम्र छह साल है और उनके फीचर्स अक्षय और ट्विंकल दोनों से ही मिलते हैं।

तैमूर

सोशल मीडिया में अपनी क्यूटनेस से आग लगाने वाले तैमूर अली खान की तो बात ही कुछ और है, तैमूर के पैदा होने के बाद उनका जब नाम रखा गया तब से ही सुर्खियों में आए थे और उसके बाद से वो हमेशा सुर्खियों में ही बनें रहें, बता दें कि सैफ और करीना ने कभी भी  कैमरों से तैमूर को छिपाकर नहीं रखा बचपन से ही तैमूर कैमरों के आदी हो गए हैं। तैमूर की क्यूटनेस का अंदााजा आप इस बात से लगा सकता हैं कि उनकी एक पिक के हजारों रूपए लगाए जाते हैं।

यश-रूही

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही भी क्यूटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं, करण अक्सर ही दोनों की तस्वीरें और वीडियोज को सोशल मीडिया में स्यर करते हैं जिनमें दोनों मस्ती करते नजर आते हैं।

Back to top button