Bollywood

2019 में फिर लगेगी स्टार किड्स की झड़ी, दूसरे नंबर की स्टार तो अभी तक थी सबकी नजरों से दूर

साल 2018 ने बॉलीवुड को कई सारे नए चेहरे दिए और काफी स्टार किड्स लॉन्च हुए, लेकिन 2019 भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं रहने वाला है।इस साल जहां पर्दे पर जान्हवी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर जैसे स्टार किड्स ने अपने जलवे दिखाए तो नया साल एक बार फिर नए चेहरों के साथ सामने होगा। गौरतलब है कि खान तिकड़ी पिछले साल बूरी तरह फ्लॉप रही औऱ नए कलाकारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस बार भी नए चेहरों को मौका मिलने वाला है। आपको बताते हैं कि और कौन से स्टार किड्स होने वाले हैं साल 2019 में लॉन्च।

अनन्या पांडे

चंकी और भावना पांडे की खूबसूरत बेटी अनन्या पांडे को लॉन्च करने में भी करण जौहर का हाथ है। अनन्या अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शन से कर रही है। अनन्या करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पार्ट 2 में जनर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ हैं। बता दें कि इस फिल्म की पहली पार्ट से ही दो स्टार किड लॉन्च हुए थे जिसमें आलिया और वरुण शामिल हैं। अनन्या पांडे फिल्मों में आने से पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैँ। उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने है। हाल ही में उन्हे कार्तिक आर्यन के साथ लंच करती दिखाई दी थी।

प्रनुतन बहल

स्टार किड्स की रेस में एक नया नाम जुड़ा है और वह है प्रनुतन बहल का । वह वेटेरन एक्ट्रेस नूतन की पोती और एक्टर मनीष बहल की बेटी हैं। मनीष बहल हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, और मैंने प्यार किया, विवाह जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं। मनीष ने कई टीवी शो जैसे कुछ तो लोग कहेंगे, संजीवनी और दिल मिल गए में भी काम किया है। अब खबर है कि उकी बेटी भी  फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस फिल्म के साथ प्रनुतन इंड्स्ट्री में डेब्यू करेंगी।

करण देओल

देओल परिवार की पीढ़ी को आगे बढ़ाते हुए अब सनी देओल के बेटे करण भी 2019 में बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे। करण देओल अपने गुड लुक्स और बेहतरीन फिजीक के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत 1983 से की थी और अब उनके बेटे करण 2019 में अपने करियर की शुरुआत करेंगे। बता दें कि करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास है जो 2019 तक फ्लोर पर आ सकती है।

खुशी कपूर

श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी अपने बहन के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। जान्हवी कपूर ने जहां 2018 में धड़क से डेब्यू किया था वहीं खुशी कपूर 2019 मे उन्हें ही टक्कर देती नजर आएंगी। बता दें की खुशी कपूर हाल ही में  अपने टैटू को लेकर काफी चर्चा में आ गई थीं। वह बहुत जल्द पर्दे पर नजर आएंगी।

वर्धन पुरी

जहां इतने सारे हीरो हिरोइन के बेटे और बेटी फिल्मों में आ रहे हैं तो वहीं पर्दे पर विलेन का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी के पोते भी इंड्सट्री में डेब्यू करने की तैयारी में है। अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी को दो फिल्में अप्रोज करने की खबर आई है। बता दें कि दिवगंत अभिनेता अमरीश पुरी हमेशा से इंड्स्ट्री में काफी सम्मानजनक रहे हैं। उन्होंने फिल्मों मे विलेन के रोल के साथ साथ पॉजिटीव रोल के लिए भी खूब वाहवाही लूटी है।

यह भी पढ़ें

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168