बॉलीवुड

इन 4 सितारों ने ऑनस्क्रीन माता-पिता के साथ ही लड़ाया इश्क, एक तो रिश्ते में लगती थी सास

प्यार करने के लिए उम्र की सीमा या फिर जात पात का बंधन मायने नहीं रखता है, बल्कि इसके लिए दो खूबसूरत दिल मायने रखते हैं। जी हां, प्यार में पड़ने वाला हर इंसान सिर्फ दिल की ही सुनता है। फिर दिल ने जिसे अपना हमसफर चुन लिया, वही उस इंसान के लिए सबकुछ होता है। फिर चाहे उसकी उम्र कितनी भी क्यों न हो या फिर किसी भी जात धर्म का क्यों न हो, प्यार तो हो ही जाता है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत ने यह साबित कर दिया है कि प्यार अंधा होता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई ऐसी जोड़िया आपको देखने को मिल जाएंगी, जिसमें उम्र का गैप बहुत ही ज्यादा है, लेकिन इनका रिश्ता प्यार के बंधन से बंधा हुआ है। जी हां, प्यार में लोग पूरी तरह से दिवाने हो जाते हैं। यही वजह है कि ऑनस्क्रीन पर चाहे दो लोग माता बेटे का रोल निभा रहे हो या फिर भाई बहन का, लेकिन असल लाइफ में दोनों एक दूसरे से इश्क लड़ाते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ जोड़िया हम आपके लिए लाएं है, जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन माता पिता के साथ ही इश्क लड़ाया है।

अंकित गेरा और मोनिका सिंह

सीरियल प्रतिज्ञा और सपने सुहाने लड़कपन से अपनी पहचान बनाने वाले अंकित गेरा अपनी ऑनस्क्रीन मां के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। बता दें कि प्रतिज्ञा में मोनिका सिंह ने अंकित गेरा की मां का किरदार निभाया था और दोनों तभी से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों की लव स्टोरी बहुत ही ज्यादा दिलचस्प है।

राम कपूर और ईवा ग्रोवर

शो बड़े अच्छे लगते हो से पहचान बनाने वाली ईवा ग्रोवर ने इस शो में राम कपूर की सौतेली मां का किरदार निभाया था, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जब शो चल रहा था, तब दोनों के अफेयर की चर्चा जोरो शोरो से थी। पूरी की पूरी इंडस्ट्री में इनकी चर्चा थी। माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे अर्से तक डेट किया। राम कपूर और ईवा ग्रोवर की जोड़ी तो पर्दे पर ही बहुत अच्छी लगती थी, लेकिन रीयल लाइफ में यह जोड़ी प्यार की हो गई थी।

सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल

सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल ने बालिका वधु में एक साथ काम किया। दोनों के बीच इस दौरान प्यार हुआ और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। बता दें कि स्मिता बंसल बालिका वधु में सिद्धार्थ शुक्ला की सास का किरदार निभाया, लेकिन पर्दे के पीछे इन दोनों ने एक दूसरे को खूब डेट किया। हालांकि, अब दोनों एक साथ है या नहीं, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है, क्योंकि दोनों ही लाइमलाइट से थोड़ा दूर ही रहते हैं।

आलोक नाथ और नीना गुप्ता

आलोक नाथ बहुत ही ज्यादा रोमांटिक हीरो माने जाते हैं। ऐसे में इनका नाम नीना गुप्ता के साथ भी जुड़ा। नीना गुप्ता ने दूरदर्शन के एक सीरियल में आलोक नाथ की बहू का किरदार निभाया था, लेकिन पर्दे के पीछे इनकी लव स्टोरी मशहूर थी।

Back to top button