राशिफल

Rashifal 30 December 2018: आज ये 4 राशि वाले रहें सावधान, प्रेम संबंधों में आ सकती हैं खटास

आज चार राशि वालों को सावधान रहना होगा और अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा वरना इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 30 December 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए यह एक लाभदायक दिन है आज अच्छा अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। कामों में सफलता मिलेगी। सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी। प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि का नैतिक मूल्यों व आध्यात्मक की ओर झुकाव रहेगा। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, उनको आज सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वृषभ राशि वाले कारोबार और नौकरी में दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करते हुए सफलता की ऊंचाइयों को चूमेंगे। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसका फल आपको मिल सकता है। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। माता पिता के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवन में तेजी से प्रगति करने के लिए आपको अपने दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती हैं। कारोबार में बनाई गई नई योजनाएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। शेयर- सट्टे में पैसा ना लगाएं वरना नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।प्रेम में रह रहे लोगों के लिए भी अच्छा समय है। इस समय के दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, व्यावसायिक क्षेत्र में आपके भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है जिससे आपके कामकाज में बाधाएं भी खड़ी हो सकती हैं, इससे बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खासतौर पर आपको नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने मेहनत के बल पर काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। किसी का भी अनादर न करें। विशेषकर अपने से बड़ों का तो कतई भी नहीं। वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि को शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। दफ्तर के तनाव को घर में न लाएँ इससे आपके परिवार की खुशी खत्म हो सकती है। आपके जीवन में आने वाली तकलीफें सूर्य देव की कृपा से दूर हो जाएंगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मन का नकारात्मक व्यवहार आज आपको हताश कर सकता है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। लेकिन आपकी यह चिंता आपको सफल बनाएगी। आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत मिल रहा है। काफी प्रसन्न रहेंगे और लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आपकी वाणी से भी लोग प्रभावित होंगे। उधार मांगने वालों को नजर अंदाज करना होगा। आज आर्थिक प्लानिंग कर सकेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज विद्यार्थी अपना ध्यान पढ़ाई में लगाएंगे। वित्त संबंधी हालात सामान्य रहेंगे। राजकीय कार्यों में रुचि बढ़ेगी, साथ ही सफलता भी मिलेगी। व्यापार वृद्धि, धन-संपदा व शौर्य-पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज आपको बहुत सारे नए अवसर मिलने की संभावना है। आपकी राशि में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको अपनी संगती का भी ध्यान रखना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। बाहर खाना खाने से बचें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। जॉब और बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात के योग बन रह हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप और आपके जीवनसाथी दोनों खुश रहेंगे। आज कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कारोबार में नई योजना की शुरूआत हो सकती है। घर मे किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से आप तनाव में जा सकते हैं। व्यापार वर्ग के लिए समय अनुकूल है। यात्राएं तरोताजा और तनावमुक्त करने में सहायक होंगी। आप अपवाद वाली स्थिति में रहेंगे। आय से अधिक खर्च रहने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम आज पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। काफी समय से चली आ रही है आपकी परेशानी समाप्त हो जाएगी।नौकरी में पदोन्नति होगी, बेरोजगारों के आमदनी के उचित साधन सुलभ होंगे। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं और कार्यों में व्यस्तता के चलते परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी दुविधा से आपको जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। आपको शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। कलाक्षेत्र के प्रदर्शन से एवं सामाजिक दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सन्मान प्राप्त होगा। सूर्य देव की कृपा आप पर निरंतर बनी रहेगी, जिससे आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 30 December 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 December 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 December 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : प्रेम संबंधों में ताजगी बनाये रखती है यह अद्भुत चीज, जानें!

Back to top button