रिलेशनशिप्स

अगर आपको भी लड़कियों से बात करने में होती है झिझक तो आजमा सकते हैं यह ट्रिक

लोग यकीन करें या ना करें, लेकिन कुछ लड़के वाकई में बहुत शर्मीले नेचर के होते हैं। उनके लिए लड़कियों से बात करना बहुत ही मुश्किल होता है।वह अपने दोस्तों के सामने तो खूब अच्छे से और कॉन्फिडेंस के साथ बात कर लेते हैं, लेकिन जैसे ही सामने लड़की देखते हैं उनकी घिग्घी बंध जाती है। ऐसा कई बार नेचर की वजह सेस होता है तो कई बार बचपन से लड़कियों से कम इंटरेक्शन के चलते भी यह होता है। ऐसे लड़कों को जब लड़की पसंद आती है तो वह खुलकर कुछ नहीं कह पाते। अगर आप उनमें से एक हैं जिन्हें लड़कियों से बात करने में शर्म आती है तो यह टिप्स आपके काम आ सकती है।

कोई सवाल बना लें

फ्लर्ट करना हर किसी को आए यह जरुरी नही है। अगर आप भी बात करने में थोड़ा शर्माते हैं तो फिर आप कोई सवाल लेकर उनके पास जा सकते हैं। अगर आप साथ केलज या आफिस में हैं तो यह आपके लिए बहुत आसान होगा। हां , इस बात का ध्यान रखें की कोई बेवकूफी भरा सवाल ना पूछें। भले ही आपका मकसद उसे बातचीत करना हो, लेकिन स्टूपिड सवाल से लड़की आपसे और दूर हो जाएगी। कोई ऐसी बात कहें जिसका जवाब वह आपको दे पाएं साथ ही आप भी उनसे बात कर पाएं।

कॉमन फ्रेंड

यह फार्मूला किसी से भी बातचीत आगे बढ़ाने में हमेशा काम करता है। आप कहीं भी काम कर रहे हो या कॉलेज में हों कोई ना कोई ऐसा जरुर होगा जो आपके बीच कॉमन होगा। बस उसके साथ अपनी बॉन्डिंग अच्छी कर लें। उसके बाद उन्हें अपने मन की बात बता दें। अब अगर वह मदद करना चाहेंगे तो आपकी मदद हो जाएगी। इससे वह आप दोनों के मिलवा सकते हैं या फिर आपकी बात उन तक पहुंचा सकते हैं।

तारीफ करना

यह एक ऐसी चीज है जिसपर लड़कियां वाकई में खुश हो जाती हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें की तारीफ सच्ची होनी चाहिए। ऐसा ना हो झूठी तारीफ करते करते आप इतना आगे बढ़ जाएं कि वह आपको ही झूठा इंसान समझने लगें। उन्हें कॉम्पलिमेंट करें। एक तो वह आपकी बात पर ध्यान भी देंगी दूसरा यह एक अच्छा तरीका है किसी भी बात की शुरुआत करने का।

सेम हॉबीज

यह जानने की कोशिश कर लें कि क्या कुछ ऐसा है जो आप दोनों को पसंद है। जैसे गिटार लेसन लेना, कोई कोचिंग जाना या फिर कुछ ऐसा करना जो आप दोनों करते हो। ऐसे में आप सेम हॉबीज के बारे में बात कर पाएंगे। आप चाहें तो उनकी हॉबीज के बारे में पूछकर इस बात पर दिलचस्पी भी दिखा सकते हैं। आप सेलेक्टड चीजों से भी बात शुरु कर सकते हैं जैसे एक ही ब्रांड का पर्फ्यूम या एक ही जैसे फिल्म पसंद आना।

काम का बहाना

बातचीत की शुरुआत के लिए आप कोई काम का बहाना भी ले सकते हैं। इसके लिए नोट्स लेना, लैपटॉप से जुड़ी कोई बात या फिर कोई भी काम जो आपको लगता है कि वह इस बारे में खुद आपसे कुछ कह पाएंगी। ऐसी चीजों के बारे में बात कर आप बात शुरु कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button