दिलचस्प

इन लोगों को जुर्म करने की मिली अलग अलग अनोखी सजा, आज तक भारत में नहीं दी गई ऐसी सजाएं

हम जिस समाज में रहते हैं वहां के कुछ नियम कानून है। उन नियम या कानून का पालन ना करने पर सजा का भी प्रावधान है। गलती करने पर सजा देना प्राचीन काल से चला आ रहा है। जिसकी जैसी गलती रहती है उसे उसका सबक सिखाने के लिए वैसे ही सजा भी दी जाती है। हालांकि अलग अलग देशों में एक ही तरह की गलती पर अलग सजा होती है यह तो आपको पता ही होगा, लेकिन कुछ देशों में सजा देने का तरीका बेहद ही अलग और रोचक हैं। हालांकि जिन्हें यह सजा मिलती है उनके लिए यह कहीं से भी रोचक नहीं होता है।आपको बताते हैं ऐसी अनोखी सजा जो हमारे देशम में कभी नहीं दी गई।

बैम्बी कार्टून देखना

अमेरिका के मिसौरी में रहने वाले एक कैदी को हिरण के शिकार का दोषी पाया गया था। किसी भी देश में कहीं भी किसी जानवर का शिकार करना दंडनीय अपराध है। हालांकि जब आरोपी का अपराध स्वीकार हो गया तो उसे जेल में रहकर डिज्नी का फेमस कार्टून बैम्बी देखने के लिए कहा गया। बता दें कि बैम्बी हिरण से जुड़ा हुआ कार्टून है जो पहले के समय में काफी फेमस हुआ करता था।

चर्च विजिट

यह सजा 17 साल के एक लड़के को दी गई थी जो शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इससे उसकी कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ था और उसके साथ बैठे दोस्त की मौत हो गई थी। उसे सबक सिखाने के लिए जेल ने उसे सजा दी थी कि उसे अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के साथ ग्रेजुएशन भी कंप्लीट करना होगा। साथ ही दस साल तक उसे चर्च जाना होगा। शराब , ड्रग और स्मोक से वह कोसो दूर रहेगा और साल भर तक निकोटि  टेस्ट करवाना होगा।

गधे की सजा

2003 में शिकागो में दो  युवकों ने क्रिसमस ईव के दिन ही चर्च से ईसा मसीह की मूर्ति चुरा ली थी साथ ही उस मूर्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया था। जब उनका अपराध सिद्ध हो गया तो सजा के रुप में उन्हें गधे के साथ मार्च करना था औऱ साथ ही एक तस्वीर खिंचवावी थी जिस पर लिखा था इस बेवकुफी भरे अपराध के लिए खेद है।

पॉकेट मनी की सजा

आमतौर पर ऐसी सजा घर में मां बाप ही देते है, लेकिन स्पेन के एक 25 साल को पॉकेट मनी की सजा जेल ने सुनाई थी। दरअसल वह युवक अपने माता पिता  355 पाउंड मांग रहा था जो वह नहीं दे रहे थे। युवक ने अपने माता पिता को इस बात के लिए कोर्ट तक पहुंचाया जहां जज ने युवक को सजा सुनाई और कहा कि उसे फौरन अपने माता पिता का घर छोड़ना होगा और नई नौकरी ढूंढ कर खुद कमाना होगा।

रैप सुनने की सजा

किसी को संगीत सुनने की भी सजा मिल सकती है क्या? अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि 2008 में एक व्यकित अपनी कार में कुछ ज्यादा ही तेज आवाज में अपना फेवरेट रैप सुन रहे थे। उनके तेज रैप म्यूजिक से लोगों को दिक्कत हो रही थई। उन पर केस चला तो 120 पाउंड का जुर्माना लगा साथ ही उन्हें बीथोवन और शोपेन का शास्त्रीय संगीत सुनने की सजा मिली जिससे वह समझ सकें की अनचाहा संगीत कानों को कितनी तकलीफ देता है।

यह भी पढ़ें

Back to top button