दिलचस्प

क्रिसमस मनाना हो शानदार तो भारत की ये 5 जगह है सबसे बेस्ट

क्रिसमस का त्यौहार नजदीक है औऱ जाहिर है कि इस त्यौहार को आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ खुशी खुशी मनाने का सोच रहे होंगे। अगर आप क्रिसमस मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो और भी ज्यादा मजा आएगा अगर इस दिन आप कहीं बाहर सेलिब्रेट करें। वैसे तो क्रिसमस के मौके पर पूरा देश ही धूमधाम से इस त्यौहार को मनाता है, लेकिन इंडिया में कुछ खास जगह ऐसी हैं जहां क्रिसमस सेलिब्रेट करने का मजा दोगुना हो जाता है। आपको बताते हैं वह खास जगहें जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ क्रिसमस मना सकते हैं।

गोवा

यूथ के बीच सबसे फेमस जगह गोवा क्रिसमस के वक्त और भी खूबसूरत हो जाता है। शानदार बीच, लोगों से बात चीत, बार, पब के अलावा यहां कई ऐसे खूबसूरत चर्च हैं जहां क्रिसमस का नजारा देखने लायक रहता है। यहां के चर्च में मिडनाइट मास बोता हैं जहां छोटे छोटे बच्चे  एक साथ प्रेयर्स और गाने गाते हैं। साथ ही यहां पर हर कद पर आपको सजावट औऱ फन चीजें मिलेंगी। अगर गोवा जाने का प्लान बनाएं तो सेंट कैथड्रल, सैंटा क्रूज चर्च में जरुर जाएगा।

शिलॉन्ग

नार्थ ईस्ट की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है शिलॉन्ग जो क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है। अगर आपने नार्थ ईस्ट की ट्रिप आज तक नहीं की तो फिर इस बार अपना क्रिसमस यहीं मनाएं। इस जगह भी कॉथोलिक लोग हैं जो इस त्यौहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी से मनाते हैं। दिसंबर के मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या औऱ भी ज्यादा बढ़ जाती है।

कोलकाता

सिटी ऑफ जॉय यानी कोलकाता सिर्फ दुर्गा पूजा ही  नहीं बल्कि क्रिसमस का त्यौहार मनाने के लिए भी बहुत खास माना जाता है। भले ही यहां पर ईसाइयों की संख्या थोड़ी कम मिलेगी फिर भी यह शहर इस त्यौहार को भी उतने ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है।  इतना ही नही फेस्टिव सीजन में आप यहां के बजारों में आपको भारी डिस्काउंट भी मिलेगा।  यहां का खाना और यहां की भीड़ अपने आप लोगों में उत्साह भर देती हैं।

मनाली

ठंडा ठंडा मौसम हो और एक खूबसूरत हमसफर साथ हो तो फिर मनाली जैसी जगह को कौन भूल सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ हैं तो यह क्रिसमस उन्हें के साथ मनाली में मनाएं। क्रिसमस का मजा तो बर्फबारी में आता है औऱ यहां का स्नोफॉल देखने दूर दूर से लोग आते है। क्रिसमस का त्यौहार यहां बेहद ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। साथ ही बर्फबारी और पेड़ र टंगी झालरें इस मौसम को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं। हालांकि दिसंबर के वक्त मनाली में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो इस बात का ख्याल रखें कि बुकिंग थोड़े पहले ही करा लें।

दिल्ली

दिलवालों की दिल्ली हर त्यौहार ढेरों जोश के साथ मनाती हो फिर चाहे वह होली हो दिवाली, ईद या फिर क्रिसमय। यहां पर क्रिसमस की झलक आपको मॉल और मार्केट से ही मिल जाएगी। साथ ही दिल्ली का दिल यानी सीपी लेट नाइट पार्टीज औऱ सेलिब्रेशन के लिए खूब फेमस है। हालांकि दिसंबर के मौसम में यहां का तापमान थोड़ा ज्यादा गिर जाता है, लेकिन गर्म गर्म चाय आपको यहां हर  गली नुक्कड़ में मिल जाएगी। इस बार अपना क्रिसमस खास मनाएं और परिवार के साथ दिल्ली घूम आए।

यह भी पढ़ें

Back to top button