बॉलीवुड

रिसेप्शन में जब फोटोग्राफर्स ने निक को बुलाया ‘जीजाजी’, तब प्रियंका ने किया ये काम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने गुरूवार को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बड़े बड़े सितारे शामिल हुए। जी हां, प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारो ने चार चांद लगाए। इस रिसेप्शन में प्रियंका और निक पर सबकी निगाहे टिकी रही। दोनों ने इस रिसेप्शन में जमकर मस्ती की तो वहां मौजूद मेहमानों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। रिसेप्शन में हर कोई अपनी मस्ती में मस्त था, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि प्रियंका ठहाके मार मार कर हंसने लगी। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस के ग्रैंड रिसेप्शन में मेहमानों ने खूब मस्ती किया। पार्टी में एक से बढ़कर एक कलाकारो ने शिरकत की। पार्टी में प्रियंका व्हाइट ड्रेस में कहर बरपा रही थी, तो वहीं निक भी ब्लू एंड ग्रे शूट में बेहद टिप टॉप लग रहे थे। प्रियंंका और निक एक खूबसूरत कपल के रूप में नजर आए। स्टेज से लेकर डांस फ्लोर तक प्रियंका और निक ने अपने प्यार के जलवे बिखेरे। रिसेप्शन में निक भी प्रियंका का खूब साथ निभा रहे थे और आए मेहमानों के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे।

फोटोग्राफरों ने निक को बुलाया ‘जीजाजी’

 

View this post on Instagram

 

Priyanka and Nick pose for shutterbugs #nickyanka #wedding #reception #instadaily #priyankachopra #nickjonas #instalove #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

जब प्रियंका और निक स्टेज पर फोटो को खींचा रहे थे, तभी वहां मौजूद फोटोग्राफरों ने खूब मस्ती की। जब प्रियंका और निक अलग अलग पोज दे रहे थे, तब फोटोग्राफरों ने कहा कि ‘जीजाजी’ जरा लाइट की तरफ भी देखिये। ऐसा वाक्या एक नहीं, कम से तीन चार बार हुआ। जब प्रियंका ने यह सुना तो वह ठहाके मार मार कर हंसने लगी। प्रियंका और निक जोनस स्टेज पर ही हंसने लगे, लेकिन निक तब तक नहीं पता था कि आखिर प्रियंका हसं क्यों रही हैं।

निक के कान में प्रियंका ने बताई बात

फोटो खींचवाते खींचवाते ही प्रियंका ने निक के कान में बताई कि फोटोग्राफर आपको जीजाजी कह रहे हैं। जी हां, यह सुनकर निक भी मंद मंद मुस्कुराने लगे। निक को जीजाजी कहने का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया, क्योंकि यहां बात सिर्फ जीजाजी की नहीं थी, बल्कि फोटोग्राफरों ने बार बार निक को जीजाजी बुलाया तो प्रियंका ठहाके मार मार कर हंसने लगी। फिर इसके बाद निक ने भी उनका साथ दिया और मंद मंद मुस्कुराने लगे, लेकिन प्रियंका की हंसी रूकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

दिग्गज सितारो ने बढ़ाई पार्टी की रौनक

प्रियंका और निक जोनस के रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा, संजय दत्त, शाहिद कपूर, सारा, जाह्ववी और अनुष्का शर्मा दिखी। अनुष्का शर्मा इस पार्टी में अपने पति विराट कोहली के बिना ही आई, क्योंकि कोहली इन दिनों क्रिकेट में बिजी हैं। प्रियंका और निक के रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने डांस करके महफिल लूट ली। इतना ही नहीं, वेडिंग पार्टी में प्रियंका और दीपिका के बीच डांस हुआ। दोनों ने एक साथ जमकर जुगलबंदी की।

Back to top button
?>