बॉलीवुड

ग्लैमरस लुक में प्रियंका-निक ने वेडिंग पार्टी में ढाया कहर, तो कुछ इस अंदाज में दिखें सितारे

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इसी महीने अमेरिकन सिंगर से शादी की। प्रियंका और निक की शादी का जश्न गुरूवार को भारत में खत्म हो गया, लेकिन अभी न्यूयार्क में बाकी है। जी हां, प्रियंका और निक ने ग्रैंड रिसेप्शन से वेडिंग पार्टी को खत्म किया। पार्टी भले ही अब खत्म हो चुकी है, लेकिन इसकी चर्चा अभी बाकि है। प्रियंका और निक ने अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन मुंबई में दिया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड कलाकारो ने शिरकत की। प्रियंका और निक ने अपने सभी मेहमानों का खुद स्वागत किया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक अपनी वेडिंग पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आए। प्रियंका और निक की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। इस दौरान इस कपल ने ढेर सारी मस्ती की। तो वहीं निक ने अपनी वाइफ प्रियंका को पार्टी के दौरान गले लगाया और किस भी किया। प्रियंका और निक के इस वेडिंग पार्टी को खास बॉलीवुड के सितारो ने बनाया। यहां लगभग सभी सितारे शामिल रहे, तो वहीं कुछ बॉलीवुड स्टार नहीं शामिल हुए। प्रियंका और निक की शादी का यह तीसरा रिसेप्शन है और चौथा रिसेप्शन न्यूयार्क में होगा।

रिसेप्शन में सलमान और कैटरीना पर बनी रही सबकी नजर

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में सलमान और कैटरीना दोनों ही आए। दोनों एकदम अलग लुक में नजर आए। एक वक्त सलमान की गर्लफ्रैंड रह चुकी कैटरीना अब उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं, ऐसे में दोनों के बीच कोई असहज नहीं हुई। हालांकि, दोनों पार्टी में ज्यादा देर तक बात नहीं किये। बता दें कि प्रियंका और निक के रिसेप्शन में कैटरीना काफी ग्लैमरस लुक में नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ सलमान की एंट्री ने तो सबके होश उड़ा दिए। इतना ही नहीं, सलमान प्रियंका के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

यह भी पढ़े –वेडिंग पार्टी: प्रियंका से अपना इंट्रोडक्शन सुनकर शरम से गुलाबी हो गए निक, यहां देखिये वीडियो

दीपवीर ने प्रियंका और निक के साथ किया डांस

नये नवेले कपल दीपिका और रणवीर ने भी प्रियंका और निक के रिसेप्शन में जमकर मस्ती की। दोनों प्रियंका और निक के साथ नाचते हुए  दिखे।  इस रिसेप्शन में दीपिका काफी ग्लैमरस और खूबसूरत दिखी। दीपिका अक्सर यहां रणवीर के साथ दिखाई दी। बता दें कि शादी के बाद रणवीर और दीपिका साथ साथ ही दिखाई दे रहे हैं। बहुत ही कम जगह पर दोनों अलग होते हैं। पार्टी में रणवीर ने दीपिका को एक मिनट के लिए अकेला नहीं छोड़ा।

इन सितारो ने भी पार्टी में लगाए चार चांद

बता दें कि बड़े सितारो के लिए अलावा इस पार्टी में कई अन्य सितारो ने भी दस्तक की। जी हां, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, अनुपम खेर, सानिया मिर्जा, और सतीश कौशिक भी प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे। इसके अलाव कई अन्य सितारे भी पार्टी में पहुंचे।  इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली भी पार्टी में नजर आए। प्रियंका के इस पार्टी में शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए।

यह भी पढ़े –दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह दूसरा हनीमून मनाएंगे प्रियंका-निक, यहां जानिए कौन सी है जगह?

Back to top button