रिलेशनशिप्स

शादी करने के सवाल पर क्यों खीज जाते हैं युवा

आजकल एक अजीब सा ही माहौल छाया हुआ है। सिलेब्रिटीज पहले के मुकाबले में जल्दी शादी कर रहे हैं, लेकिन आम युवा शादी देर में ही करना पसंद कर रहा है। जिन हीरो हिरोइन की शादी हम देख रहे हैं वह अपने प्रोफेशन के हिसाब से जल्दी ही शादी कर रहे हैं या यह कह सकते हैं कि अपने करियर के पीक पर शादी कर रहे हैं। वहीं आम युवा आज भी शादी के नाम पर दूर भाग जाते हैं। घर वाले अक्सर परेशान रहते हैं और हमेशा एक ही बात कहते हैं कि इस उम्र तक उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन युवा पीढ़ी आज भी शादी को बोझ समझती है। आपको बताते हैं क्या हैं वह कारण।

पहले सेविंग फिर शादी

पहले का वक्त कुछ औऱ था। नौकरी ना होने पर भी खेती , घर जमीन जायदाद देखकर शादी कर दी जाती थी। आजकल युवा नौकरी के साथ साथ 2-3 साल का वक्त चाहते हैं। उन्हें लगता है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं ऐसे में बिना सेविंग के शादी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।  कुछ लोगों के शादी के बाद कई तरह की प्लानिंग होती है और उस प्लान को सक्सेजफुल बनाने के लिए हाथ में पैसे होना बहुत जरुरी है। यही वजह है कि लड़के पहले सेव करने का सोचते हैं औऱ फिर शादी कर खर्च करने का।

लड़कियों के लिए पहले करियर

वह जमाना भी गया जब पढ़ाई पूरी करते ही लड़कियां घर के काम धाम में लग जाती थीं और फिर शादी के दिन गिनने लगती थीं। आज कल लड़कियां लड़कों के बराबर कमाई करना चाहती हैं और उनसे भी आगे निकलना चाहती हैं। ऐसे में शादी उन्हें बहुत बड़ी बाधा नजर आती है। मायके में लड़कियां जितनी फ्रिडम यानी आजादी से रहती हैं शादी और ससुराल उन्हें बहुत ही बंधन वाला लगाता है। ऐसे में लड़कियां सोचती है कि पहले वह अपना करियर सेट कर लें। बाद में वह शादी के बारे में सोचेंगे।

आजादी

यह बात तो 100 प्रतिशत तय है कि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की जिंदगी बदल जाती है। ऐसे में लड़के लड़कियां शादी के नाम पर दूर भागते हैं क्योंकि वह अपनी आजादी नहीं खोना चाहते हैं। लड़के लड़कियां चाहते हैं कि जिस तरह वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती और मजा कर रहे हैं वैसे शादी के बाद नहीं कर पाएंगे इसलिए शादी के नाम पर वह भागते हैं।

किसी और से प्यार

यह भी आजकल शादी के लिए जी का जंजाल बना है। आजकल लोग बहुत जल्दी रिलेशनशिप में आ जाते हैं और फिर साथ रहते रहते उन्हें लगाव भी हो जाता है। भले ही वह जिसके साथ रह रहे हों उसके साथ शाद के बारे में ना सोचें, लेकिन वह किसी और से भी तुरंत शादी के बारे मे नहीं सोच पाते हैं। लड़के और ल़ड़कियां दोनों ही जब किसी और को पसंद करते हैं तो किसी दूसरे से शादी करने के नाम पर चिढ़ जाते हैं। ऐसे में लोग शादी के नाम पर भागने लगते हैं क्योंकि वह पहले से किसी और के बारे में सोचते रहते हैं।

यह भी पढ़ें :

नई नई हो रिलेशनशिप तो कभी ना करें ये गलतियां..

Back to top button