बॉलीवुड

दिसंबर की इस तारीख को होगा प्रियंका-निक की शादी का रिसेप्शन

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में ये साल बैंड-बाजा-बारात और पार्टियों से भरा रहा, साल का अंत होते-होते कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे और, जहां नवंबर में दीपिका और रणवीर ने शादी की वहीं दिसंबर में प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध गए। वहीं इस साल देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी ईशा अंबानी भी शादी के बंधन में बंध गई। एक के बाद एक लगातार हुए फंक्शन पर लोगों की नजरें जमी हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि ये इस साल की आखिरी वेडिंग पार्टी नहीं हैं, अभी एक और पार्टी होनी बाकी है और वो है प्रियंका और निक की शादी का रिसेप्शन। बता दें की फैंस निक और प्रियंका ने 2-3 दिसंबर को जोधपुर के पैलेस में हुई थी।

प्रियंका और निक की शादी में भी कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शरीक हुए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना पहला रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली में हुआ था, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। जिसके बाद प्रियंका के फैंस को इंतजार था उनके मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का क्योंकी उनके इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की हस्तियां शिरकत करेंगी। तो बता दें कि प्रियंका और निक के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट सामने आ गई है। जी हां आपको जानकर खुशी होगी की प्रियंका और निक 20 दिसंबर को मुंबई के होटल ताज लैंड्स में अपनी रिसेप्शन पार्टी देने जा  रही हैं।

बता दें की मुंबई में होने वाले प्रियंका और निक की शादी के रिसेप्शन का न्यौता सभी सेलेब्स को दे दिया गया है। बता दें कि निक और प्रियंका ने अपने रिसेप्शन के लिए बेहद ही खूबसूरत कार्ड चुना है, व्हाइट और गोल्डन कलर के कार्ड पर प्रियंका और निक ने लोगों को अपने रिसेप्शन का न्यौता भेजा है। देखें प्रियंका और निक के रिसेप्शन का कार्ड-

Back to top button