दिलचस्प

Isha Ambani Wedding: शाही शादी में दूल्हे ने ली मुंह छिपाकर एंट्री, जानिए ख़ास वजह

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी इन दिनों अपनी बेटी ईशा की शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने बुधवार को आनंद पीरामल से शाही अंदाज में शादी की। यह शादी काफी दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि यह शादी अगले कई महीनों तक सुर्खियों में रहेगा, क्योंकि यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक है। इस शाही शादी में हर चीज़ एक अलग और खास अंदाज में हुई है। इस शादी में बड़े बड़े लोग शरीक हुए। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है। बुधवार को ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में खेल जगत से लेकर फिल्म जगत तक सभी सितारे नजर आए। मुकेश अंबानी एक आम पिता की तरह अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखते ही भावुक हो गए। ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां कई महीनों से चल रही है। इस शादी में हर चीज़ का विशेष ध्यान मुकेश अंबानी ने खुद रखा है। मुकेश अंबानी अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं, इसलिए बेटी की विदाई के पहले ही वे बहुत ज्यादा भावुक हो गए।

मुंह छिपाते दिखे दूल्हे राजा

इस ग्रैंड शादी में एक दिलचस्प बात सामने आई है कि दूल्हे राजा मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, दूल्हे राजा इस शादी में कार से एंट्री करते हैं, जिसके बाद वे कैमरे को देखकर अपना मुंह छिपाते हुए नजर आए। मीडिया में तस्वीरों के मुताबिक, वे कार में अपना मुंह छिपा रहे हैं, जिसकी वजह से सिर्फ उनका सेहरा ही तस्वीर में आ सका है। इस शादी में बहुत सारी ऐसी रस्मे हुई है, जोकि इस शादी को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

दुल्हन के भाईयों ने की घोड़े से ग्रैंड एंट्री

जी हां, आमतौर पर तो दूल्हा घोड़े से आता है, लेकिन इस शादी में मुकेश अंबानी के बेटे घोड़े से एंट्री करते हुए दिखाई दिए। मुकेश अंबानी के बेटो की एंट्री के बाद लोग पूरी तरह से चौंक गए। इतना ही नहीं, दुल्हन के भाई का यह रूप देखकर खुद शायद ईशा भी शॉक्ड हो गई होंगी। इस शादी में चार चांद लगाने लिए तमाम बॉलीवुड की हस्तियां मौजूद थी।

भावुक हो गए नीता और मुकेश अंबानी

बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखकर नीता और मुकेश अंबानी दोनों ही भावुक होते दिखे। नीता और मुकेश अंबानी के चेहरे पर बेटी को विदा करने का दुख साफ झलक रहा है। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी मेहमानों के बीच बेटी को देखकर भावुक हुए और कुछ पल के लिए रोने लगे। और ऐसा हो भी क्यों न, दुनिया का कोई भी पिता अपने दिल के टुकड़े को किसी और को सौंपने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।

यह भी पढ़े – नायरा की सास ने बॉयफ्रेंड से की धूमधाम से शादी, फंक्शन में देवरानी संग मस्ती करती दिखीं

Back to top button