बॉलीवुड

ये है सुनील ग्रोवर का नया शो, कपिल के शो को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रिश्ते ठीक तो हो गए हैं, लेकिन अभी भी सुनील कपिल के साथ काम करने के मूड में नहीं दिख रहे। कभी पर्दे पर एक साथ दर्शकों के लोटपोट करने वाले कपिल सुनील अब एक दूसरे को ही टक्कर देते नजर आएंगे। जहां अभी तक कपिल के शो की चर्चा हो रही थी वहीं पर्दे पर अब उन्हें टक्कर देने के लिए सुनील ग्रोवर भी अपना नया शो ला रहा हैं। यह शो 15 दिसंबर से शुरु हो रहा है और हर शनिवार औऱ रविवार आपको हंसी का डोज मिलता रहेगा। गौरतलब है कि दोनों के शुरुआती मेहमान भी एक ही हैं।

सुनील ग्रोवर का नया शो

बता दें कि सुनील ग्रोवर का जो नया शो है उसका नाम है कानपुर वाले खुरानाज। इसमे सुनील के पहले गेस्ट हैं नए नवेले दूल्हे रणवीर सिंह। हालांकि वह इस शो में अपनी पत्नी के साथ नहीं बल्कि निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी फिल्म सिंबा को प्रमोट करने आएंगे। रणवीर सिंह पहली बार रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका चेन्नई एक्सप्रेस में रोहिक की मीनम्मा का किरदार निभा चुकी हैं।

यह होंगे सुनील के पहले मेहमान

रणवीर अपने रिसेप्शन पार्टी के बाद से ही हर जगह अपने फिल्म प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म सिंघम के अंदर की ही कहनी हैं। इसमें रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन औऱ साथ ही सारा की मासूमियत भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में अरशद वारसी का हिट गाना आंख मारे का रिमिक्स भी रखा गया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सुनिल ग्रोवर के शो का हिस्सा बन रहे हैं। सुनील ग्रोवर के साथ देवयांश, सना खान, अली असगर और उपासना हैं। बता दें कि अली असगर और उपासना कपिल के शो में दादी औऱ बुआ का किरदार निभाते थे।

दूसरी तरफ कपिल का शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 23 दिसंबर से घर घर में प्रसारित होगा। इस शो को सलमान ने प्रोड्यूस किया है औऱ वही इस शो के पहले मेहमान भी हैं। अगर कपिल के दूसरे मेहमान की बात करें तो उनके दूसरे मेहमान भी रणवीर सिंह हैं। हालांकि अभी यह क्लियर नही है कि वह सारा के साथ शो में आएंगे या फिर दीपिका के साथ कपिल के शो का हिस्सा बनेंगे।

कपिल के साथ है उनकी फौज

कपिल के शो में उनका साथ देने के लिए भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, किकू शारदा होंगे। साथ ही कपिल 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चरितार्थ के साथ शादी कर रहे हैं। इस शादी में उन्होंने कई खास मेहमान बुलाए हैं, लेकिन सबसे खास न्यौता तो उन्होंने सुनील ग्रोवर को दिया है। खबरें यह भी है कि सुनील कपिल की शादी में आ भी सकते हैं।

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर सलमान की फिल्म भारत में काम कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान ही सलमान औऱ सुनील में बातें होती हैं। इसी बीच सलमान ने एक दिन बैठाकर सुनील से सारा माजरा जाना था कि कैसे उनकी कपिल से लड़ाई हुई। इसके बाद कपिल औऱ सुनील का पैचअप भी सलमान ने कराया था। सुनील के इस शो ये यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने कपिल से दोस्ती तो कर ली है, लेकिन उनके शो का हिस्सा अब नहीं बनने वाले। अब देखना दिलचस्प होगा जब यह दो बड़े कॉमेडियन छोटे पर्दे पर कैसे टकराते हैं।

यह भी पढ़ें :

Back to top button