बॉलीवुड

कभी लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देता था ये कॉमेडियन, आज सड़क पर सब्जी बेचने को है मजबूर

मुम्बई – एक वक्त था जब हर शनिवार और रविवार लोगों को 9 बजने के बेसब्री से इंतजार रहता था। क्योंकि, पहले कलर पर उसके बाद सोनी पर कपिल शर्मा का मशहूर शो आता था। कॉमेडी नाइट विद कपिल शो ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई शायद ही किसी अन्य कॉमेडी शो ने बनाई हो। इस शो के कलाकार हर किसी के दिल में बसते थे। स्टार इस शो पर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए लाइन में लगते थे। कलाकार सभी के चहेते बन गए थे।

लेकिन, यह शो बंद हो गया। इसके बाद अब एक ऐसी खबर सामने आ रही जो वाकई में सभी को हैरान करने वाली है। इस फेमस शो में डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने वाले सुनील ग्रोवर सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर हो गए हैं।

सुनील ग्रोवर सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। सुनील ग्रोवर सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर हो गए हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के विवाद के बाद यह शो कुछ दिनों तक ही चल सका और इस शो कि गिरती टीआरपी के कारण इसे बंद कर दिया गया। सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट विद कपिल में डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खुब पसंद किया। लेकिन, फ्लाइट में शो के लीड कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने इस शो से किनारा कर लिया। अब सुनील ग्रोवर सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर हो गए हैं।

सड़क किनारे सब्जी बेचते दिखे सुनील ग्रोवर

एक समय था जब टीवी पर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की कॉमेडी की पूरी दुनिया दिवानी थी। दोनों जब भी स्टेज पर साथ आते लोग हंस हंस कर लोट-पोट हो जाते थे। लेकिन, मेलबर्न से आते समय फ्लाइट में हुए एक झगड़े के कारण सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया। हालांकि, सुनील के जाने के बाद भी शो कुछ दिनों तक चलता रहा। लेकिन, शो की टीआरपी गिरती चली गई और अंत में शो बंद हो गया। इसी बीच सुनील ग्रोवर के हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर की। इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इस तस्वीर में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे सब्जी बेचते नज़र आये। इस तस्वीर के कैप्शन में सुनील ने लिखा – ‘आंत्रप्रेन्योरियल ‘। दरअसल, सुनील ने इस तस्वीर के जरिए कपिल शर्मा पर कटाक्ष किया है।

लोगों को “फैमिली टाइम विद कपिल” नहीं आया पसंद

सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने और उसके बाद शो के बंद होने के बाद कुछ ही दिन पहले कपिल शर्मा अपना नया टीवी शो “फैमिली टाइम विद कपिल” लेकर आये हैं। लेकिन, इस शो को उम्मीद से कम लोगों ने पसंद किया। इसके बाद लोगों ने इस शो को लेकर कपिल शर्मा से सुनील को वापस लाने को कहा है। सुनील के एक फैन ने ट्वीट किया कि वह कपिल शर्मा के शो में वापस आ जाएं। कपिल शर्मा का नया शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल’ 25 मार्च को आ चुका है। यह एक गेम शो है जिसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। लोग इस शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को मिस कर रहे हैं। अब देखना ये है कि सुनील के बिना कपिल इस शो को कहां तक ले जा पाते हैं।

Back to top button