बॉलीवुड

शादी के बाद प्रियंका ने बदल दिया अपना नाम, अब इस नाम से मिलेंगी सोशल मीडिया पर पीसी

बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस से शादी की, जिसका जश्न अभी चालू है। प्रियंका और निक की वेडिंग पार्टी का नजारा भी आप लोग देख चुके हैं, लेकिन अभी यह पार्टी बाकी है। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने वेडिंग पार्टी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया, जोकि काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका और निक की वेडिंग पार्टी से अब क्या ताजा अपडेट आया है?

परी के अंदाज में शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा के खुशी का ठिकाना इन दिनों नहीं है। जी हां, वेडिंग पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निक से शादी करने के बाद वे अपनी खुशी को 10 में से 12 नंबर दे रही है, क्योंकि इससे पहले वे कभी भी इतना खुश नहीं हुई थी। प्रियंका की खुशी उनके चेहरे पर साफ साफ झलक रही है, जिसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल काम है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा इतनी ज्यादा खुश हैं कि उन्होंने शादी के तुरंत बाद ही एक बड़ा काम कर डाला।

प्रियंका ने बदला अपने इंस्टाग्राम का नाम

भारतीय समाज में शादी के बाद भारतीय महिलाओं का सरनेम बदलने की परंपरा बेहद पुरानी है। माना जाता है कि शादी के बाद लड़की को अपना सरनेम छोड़ कर पति का सरनेम अपनाना होता है। ऐसा ही कुछ प्रियंका चोपड़ा ने भी किया है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अपना सरनेम नहीं छोड़ा है, बल्कि अपने सरनेम के साथ अपने पति का सरनेम जोड़ा है। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका और निक ने दो रीति रिवाज से शादी की है, जिसमें पहली शादी क्रिश्चियन तो दूसरी बार भारतीय रीति रिवाज से हुई।

शादी के बाद दिया ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली के ताज होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें पीएम मोदी शरीक हुए थे। जी हां, प्रियंका और निक की रिसेप्शन पार्टी इस साल की बड़ी पार्टी है, क्योंकि इसमें देश के प्रधानमंत्री शामिल हुए थे। इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल दिसंबर अनुष्का और विराट के रिसेप्शन में शरीक हुए थे। ऐसे में बॉलीवुड के इतिहास की यह दोनों शादी काफी बड़ी मानी जा रही है।

प्रियंका और निक जोनस से शादी के बाद एक से बढ़कर एक रोमांटिक तस्वीरें खिंचवाई है, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। प्रियंका और निक जोनस को शादी के बाद ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। बता दें कि वेडिंग पार्टी खत्म होने के बाद प्रियंका जल्दी ही अपनी फिल्म की शूटिंग पर लौटेंगी और इसके बाद निक के साथ वे एक लंबी छुट्टी पर जाएंगी, जहां वे खूब सारी मस्ती करती हुई भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े – निक और प्रियंका की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें हुई वायरल, वरमाला के समय हुआ था कुछ ऐसा कि

Back to top button